भगवान राम पर आधारित आदिपुरुष समेत ये तीन फिल्में लाकर धूम मचाने वाला है साउथ सिनेमा
भारत में कई तरह की धार्मिक कथाएं प्रचलित हैं। भारतीय सिनेमा भी इससे अछूता नही रहा है। भारतीय सिनेमा में धार्मिक गाथाओं से जुड़ी फिल्में कई दशकों से बनती चली आयी हैं। इनमे से सबसे लोकप्रिय कथा भगवान श्रीराम के जीवन की है।
वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण एवं तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस को श्रोत बनाकर के फिल्मे व धारावाहिको का निर्माण किया गया।
सर्वाधिक लोकप्रिय रामानंद सागर का रामायण सीरियल भी इनमे से एक है। रामायण पर ही आधारित 3 बड़े बजट की फिल्मों की घोषणा हो चुकी है। आइये जानते है वो फिल्में कौन सी हैं:
आदिपुरुष
बाहुबली’ फ़िल्म से प्रसिध्दि पाने वाले साउथ के सुपरस्टार प्रभास अब अपनी अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान श्रीराम के किरदार में नज़र आएंगे।
इस फ़िल्म में प्रभास के अपोजिट कृति सैनन माता सीता की भूमिका निभाएंगी। इस मूवी का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की फ़िल्म होने वाली है। इसकी रिलीज डेट 11 अगस्त 2022 रखी गयी है।
सीता:द इंकारनेशन
इस कड़ी में दूसरा नाम आता है ‘सीता:द इंकारनेशन’ का। यह फ़िल्म माता सीता को केंद्र में रखकर बनाई जाएगी। इस फ़िल्म में भी रामायण की कथा ही दिखाई जाएगी लेकिन माता सीता के दृष्टिकोण से।
इस फ़िल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई कर रहे हैं। माता सीता की भूमिका के लिए कंगना रनौत का नाम फाइनल किया गया है।
इसका बजट लगभग 100 करोड़ बताया जा रहा है। इस पिक्चर की पटकथा को बाहुबली के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है।
रामायण 3D
अगली फिल्म है नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण 3D’ । सूत्रों की माने तो इस फ़िल्म का बजट 200 करोड़ से भी ऊपर बताया जा रहा है।
इसमें भगवान राम के किरदार के लिए ऋतिक रोशन का नाम सामने आया है और माता सीता की भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को चुना गया है।
इस फ़िल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की योजना है। बता दे कि नितेश तिवारी राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।