Advertisement
BOLLYWOOD

बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन 5 सेलिब्रिटीज ने किया है भोजपुरी फिल्मों में काम

भारतीय सिनेमा में भोजपुरी सिनेमा की अलग पहचान है। यह इंडस्ट्री भी बॉलीवुड और साउथ की तरह ही काफी मशहूर है और इसका फैनबेस भी काफी बड़ा है। यह इंडस्ट्री बिहार के क्षेत्र में सक्रिय है लेकिन भोजपुरी फिल्मे पूरे देश में पसंद की जाती हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को लोगों से काफी प्यार मिलता है लेकिन आज हम इन भोजपुरी कलाकारों की नहीं बल्कि उन बॉलीवुड सितारों की बात करंगे जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

धर्मेंद्र

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने भी भोजपुरी सिनेमा में काम किया है। इन्होने भोजपुरी की जानी मानी फिल्म ‘देश परदेश’ में काम किया है। इस फिल्म में कई बॉलीवुड सितारे एक्टिंग करते नज़र आये थे।धर्मेंद्र ने इसमें लीड रोल निभाया है। इसके अलावा कदर खान और रति अग्निहोत्री ने इस फिल्म में भूमिकाएं निभाई हैं। इसका निर्देशन विमल कुमार ने किया है।

अजय देवगन

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में अजय देवगन ने काम किया है। इस फिल्म में अजय ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। यह अजय देवगन की भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू फिल्म थी।

मिथुन चक्रवर्ती

डिस्को डांसर के नाम से प्रसिद्द मिथुन चक्रवर्ती ने भी भोजपुरी सिनेमा में काम किया है। उन्होंने ‘भोले शंकर’ नाम की भोजपुरी फिल्म में काम किया है। इस फील का निर्देशन किया था पंकज शुक्ल ने। इस फिम में मिथुन के साथ मनोज तिवारी भी नज़र आये थे।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने हाथ आजमा चुके हैं। उन्होए ‘गंगा’, ‘गंगोत्री’ , ‘गंगा देवी’ जैसी कई फिल्म भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। ‘गंगा देवी’ फिल्म में उनके साथ गुलशन ग्रोवर भी नज़र आये थे।

राज बब्बर

बॉलीवुड के जाने मने अभिनेता राज बब्बर ने कई बॉलीवुड फिओन में अलग अलग तरह के रोल किये हैं। उंहोने इसके साथ ही २०११ में आयी भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल प्यारे” में बहिनय किया था। वर्तमान समय में राज बब्बर राजनीती में सक्रिय हैं। राज बब्बर ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। क्षेत्रीय फिल्मों में राज बब्बर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

Back to top button