Advertisement
BOLLYWOOD

पिछले दशक की इन 5 फिल्मों के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा गाने रखने का रिकॉर्ड

गाने बॉलीवुड फिल्मों की जान होते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में हर एक परिस्थिति के लिए गाना बनाया जा सकता है। चाहे फिर वो प्रेम कहानी बयां करने के लिए हो, खुशी के पल ज़ाहिर करने के लिए या गमगीन समां के लिए। बॉलीवुड में पिक्चरें गानों के बिना अधूरी होती हैं। कई फिल्मों में 6 से 8 गाने तक होते हैं । लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे अधिक गाने किस फ़िल्म में हैं। आइये आपको बताते हैं:

देवदास

शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय के अभिनय वाली फिल्म ‘देवदास’ भारतीय सिनेमा में क्लासिक मानी जाती है। इस फ़िल्म मे संगीत भी बहुत उम्दा है। यह फ़िल्म 2002 में रिलीज हुई थी और इस फ़िल्म में कुल 10 गाने हैं।

हम दिल दे चुके सनम

साल 1999 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के जोड़ी नज़र आई। सलमान ने इस फ़िल्म में समीर नाम का किरदार निभाया है जो कि संगीत सीखने ऐश्वर्या के घर आते हैं तो जाहिर सी बात है कि इस फ़िल्म में भी गाने तो होंगे ही। इस फ़िल्म में कुल 11 गाने हैं।

ताल

भारतीय सिनेमा के शोमैन सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ताल’ भी 1999 में रिलीज हुई थी। इन मूवी में अनिल कपूर , ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना में अभिनय किया है। इस फ़िल्म में कुल 12 गाने थे। इस फ़िल्म को विभिन्न पुरुस्कार भी मिले।

इंद्रासभा

बॉलीवुड में सर्वाधिक गानों वाली अगर कोई फ़िल्म है तो वो है इंद्रासभा। इस फ़िल्म में 10 नही 20 नही बल्कि 70 गानें हैं। जी हां ठीक पढ़ा आपने 70 गाने। यह फ़िल्म 1932 में रिलीज हुई थी। यह फ़िल्म एक राजा और उसकी अलौकिक शक्तियों के इर्द गिर्द घूमती है।

हम आपके हैं कौन

सलमान खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ जो कि साल 1994 में रिलीज हुई थी। यह फ़िल्म अपने गानों के लिए भी मशहूर है। इस फ़िल्म में कुल 14 गाने हैं जिनमे से दीदी तेरा देवर, जूते देदो पैसे ले लो इत्यादि प्रसिद्ध हैं।

Back to top button