Advertisement
BOLLYWOOD

बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन शादियों में जोश जोश में उड़ा दिए गए थे, लाखों करोड़ों रुपए

जो भी शादी करता है वह यही सोचकर शादी करता है कि ज़िन्दगी में उसे एक बार ही तो शादी करनी ही है फिर क्यों न उसे धूम धाम से किया जाए। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी यही किया है क़ई सेलेब्रिटीज ने अपनी शादी पर जमकर खर्चा किया है। तो आईये आज हम आपको पांच ऐसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के बारे में बताते हैं जिन्होंने बहुत महंगी शादी की है इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है

1.बॉबी देओल और तान्या देओल

बॉबी देओल और तान्या देओल ने 1996 में शादी की थी।आपको बता दे की कपल ने अपनी शादी में जमकर खर्च किया था। बॉबी देओल और तान्या देओल के शादी की सजावट भी बहुत अच्छी थी। इनकी शादी में खाने पीने का खर्च लगभग दस लाख आया था और यह तक कहा जाता है कि उनकी शादी में 25 लाख खर्च हुआ था।आप खुद ही सोच सकते हैं उस वक्त 25 लाख रुपये कितने मायने रखते थे और आज उनका वैल्यू कितना बढ़ गया होगा।

2.रवीना टंडन और अनिल थदानी

मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने अनिल थदानी नाम की एक बिज़नेसमैन और फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर से 22 फरवरी 2004 में शादी की थी। आपको बता दे कि इस शादी में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इनकी शादी शाही अंदाज में हुई थी और सभी को बहुत खूबसूरत भी लगी थी।

3.शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 में शादी कर ली थी। इनकी शादी का खर्च लगभग छह करोड़ 30 लाख रुपये आये थे। आपको बता दे कि एक्ट्रेस ने शादी में आये गेस्ट से गिफ्ट तो लिया ही मगर साथ मे उन्हें एक एक सोने का सिक्का रिटर्न गिफ्ट के रूप में भी दिया था।

4.सनी देओल औऱ पूजा देवी

एक्टर सनी देओल और पूजा देवी ने साल 1984 में शादी कर ली थी। जब एक्टर ने अपनी पहली फ़िल्म की थी तो उसके ठीक एक साल बाद ही एक्टर ने पूजा देवी से शादी कर ली थी। यह शादी एक्टर ने 10 लाख रुपये में की थी।

5.सैफ अली खान और करीना कपूर

दोनो ने अक्टूबर 16 ,2012 में खूब धूम धाम से शादी कर ली थी। इनकी शादी नवाबी रूप में हुई थी। आपको बता दे लगभग 5 करोड़ इनकी शादी का खर्च था ।

Back to top button