जानिए उस अभिनेत्री के बारे में जिसने की थी पाकिस्तानी खिलाड़ी से दिल्लगी, मिला था धोखा
शुरुआत से ही बॉलीवुड और क्रिकेट का एक अलग रिश्ता रहा है, बॉलीवुड की हीरोइन अक्सर किसी क्रिकेटर के प्यार में पड़ जाती है, और दोनो की शादी हो जाती है।
बॉलीवुड की एक्ट्रेस और क्रिकेटर के बीच के अफेयर के किस्से हमेशा से मशहूर है। दोनो के बीच के अफेयर की कहानियां आए दिन सामने आती रहती है। ये काफी पहले से चल रहा है और उम्मीद है की आगे भी चलता रहेगा।
हालांकि आज हम आपको किसी भारतीय क्रिकेटर और अभिनेत्री की कहानी बताने नही आए है, बल्कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर और एक भारतीय अभिनेत्री की कहनी बताने वाले है।
90 में दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने 1980 में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी कर ली थी। इससे पहले रीना का शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी अफेयर रहा था, लेकिन दोनो का रिश्ता ज्यादा दिन तक नही चल पाया।
इसके बाद रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन से कराची में एक साधारण शादी कर ली। शादी के बाद दोनो कराची और लंदन घूमते रहे, बाद में दोनो की एक बेटी भी हुआ जिसका नाम जन्नत रखा गया।
लेकिन अफसोस की बाद में दोनो का रिश्ता चल नही पाया और खबर आने लगी की मोहसिन लंदन में सेटल होना चाहते है लेकिन रीना ऐसा नहीं चाहती। जिसके बाद दोनो ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।
1990 में दोनो के तलाक के बाद मोहसिन कराची आ गए और रीना मुंबई में रहने लगी। हालांकि बेटी की कस्टडी रीना को मिली।
कुछ समय बाद खबर आई की मोहसिन ने दूसरी शादी कर ली है लेकिन रीना अबतक अपनी बेटी के साथ ही जिंदगी बिता रही है।
हालांकि ये एक अकेला अफेयर नही है, भारतीय अभिनेत्री और पाकिस्तानी क्रिकेटर के कई सारे अफेयर मशहूर रहे है।
यहां तक की पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने भारतीय महिलाओं से शादी की हैं, जैसे की शोएब मलिक, हसन अली और जहीर अब्बास। लेकिन इनमें से किसी की भी पत्नी बॉलीवुड से जुड़ी हुई नही रही।