बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये 5 स्टार्स के भाई बहन सादगी से जीवन जीना करते हैं पसंद
बॉलीवुड में तमाम ऐसे अभिनेता है। जिन्होंने अभिनय के जरिए पूरी दुनिया में नाम कमा लिया है। अभिनेताओ के फिल्मों में कामयाब होने पर उनके पूरे परिवार के सदस्यों को काफी लाइमलाइट मिलती है।
यही वजह कि उनके परिवार से भी सदस्य फिल्मों में डेब्यू की सोचते है। लेकिन वो उनके जैसे कामयाब हो जाएंगे इसकी कोई गारंटी नही है।
इसी कड़ी में हम बॉलीवुड के पांच भाई बहनों के बारे में जानते है जो अपने भाई के जैसे फेमस नही हो पाए
शाहरुख खान और शहनाज लालौख
मनोरंजन की दुनिया से जुड़े लोग किंग खान के अभिनय से परिचित है लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं किंग खान की एक बड़ी बहन है।
उनका नाम शहनाज लालौख है ये अभिनेता के साथ बहुत ही कम मौके पर पब्लिक की नजर आती हैं।शाहरुख खान अपनी बड़ी बहन का जिक्र के बारे में कई इंटरव्यू में कर चुके है।
रणवीर सिंह और रितिका भवनानी
रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता के रूप में होती है लेकिन इनकी बहन रितिका भवनानी को लाइन लाइट में रहना जरा भी पसंद नहीं है।
यही वजह है कि वो रणबीर कपूर के साथ पब्लिकली बेहद कम देखी जाती है। लास्ट टाइम ये रणवीर की शादी में नजर आई थी तभी इन्होंने रणबीर से उनकी बॉन्डिंग के बारे में बताया था।
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर सहनी
रणबीर कपूर के जैसे इनकी बहन रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर उतनी सुर्खियों में नही रहती है।
रिद्धिमा पेशे से ज्वेलरी डिज़ाइनर है और ये प्रॉपर रूप से दिल्ली में रहती है। इनकी योगा में खासी दिलचस्पी है।
प्रियंका और सिद्धार्थ चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने तो बड़े पर्दे पर अपना सिक्का जमा लिया था। इन्होंने कई हिंदी फिल्में की है। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
प्रियंका का भाई सिद्धार्थ अभिनेत्री के काफी करीब है।सिद्धार्थ रेस्टोरेंट्स चलाते हैं इसके साथ ही वो प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल के पाटनर भी है।