Advertisement
BOLLYWOOD

कपिल शर्मा शो में गुत्थी का रोल निभाने वाले सुनील ग्रोवर की रियल लाइफ पत्नी है, हूर से भी ज्यादा सुंदर

कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी धाक जमाने वाले सुनील ग्रोवर के नाम से तो आप वाकिफ ही होंगे। सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में आई फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ से की थी। उनके करियर को उड़ान मिली कलर्स टीवी पर आने वाले कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से जिसमे उन्होंने गुत्थी के किरदार में लोगों की खूब हंसाया।

गुत्थी का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था। इसके बाद सोनी टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ने डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया। इस किरदार के अनोखे अंदाज की वजह से इसे भी जनता की खूब सराहना मिली।

हालाँकि कपिल शर्मा से चलते मन मुटाव के कारण सुनील ने यह शो छोड़ दिया। अब सुनील बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने सलमान की फ़िल्म ‘भारत’ मे उनके दोस्त की भूमिका निभाई थी।

आज हम बात करने वाले हैं सुनील की पत्नी आरती ग्रोवर के बारे में। वैसे तो आरती ग्रोवर को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है और वे सोशल मीडिया से भी दूरी बनाकर रखती हैं लेकिन सुनील अपने सोशल मीडिया पर आरती के साथ तसवीरें साझा करते रहते हैं। आरती काफी खूबसूरत हैं। आरती पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं।
आरती और सुनील का एक प्यारा सा बेटा मोहन ग्रोवर है।

आरती टीवी और फिल्मो की दुनिया से दूर रहती हैं और ज़्यादा पार्टीज भी अटेंड नही करती। उनकी सोशल मीडिया पर भी ज़्यादा मौजूदगी नही है। हालांकि सुनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आरती को सुनील के साथ अक्सर देखा जा सकता है।

पैपराज़ी अक्सर दोनों की फोटोज क्लिक करते हैं।और इनमें आप आरती की खूबसूरती बखूबी देख सकते हैं।सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पहले अपने जोक्स अपनी पत्नी पर ट्राय करते हैं और अगर वो आरती को हंसाने में सफल हो जाते हैं तो वे उन जोक्स को दूसरे लोगों को सुनाते हैं।

सुनील और आरती की जोड़ी कमाल की लगती है। दोनों बिल्कुल ‘मेड फ़ॉर ईच अदर’ हैं। सुनील की पत्नी एक वर्किंग वुमेन हैं जो अपने परिवार को भी पूरा टाइम देती हैं। सुनील का परिवार हंसता खेलता और खुशहाल बना रहे।

Back to top button