Advertisement
BOLLYWOOD

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी कराके बदल चुकी है अपना रूप

बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में खूबसूरती बहुत बड़ा फैक्टर होता है। इंडस्ट्री में पैर जमाए रखने के लिए खूबसूरत और आकर्षक दिखना बेहद जरूरी होता है। फिल्मी स्क्रीन पे अभिनेत्रियों की खूबसूरती देखने लायक रहती है। मगर कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने लुक को एन्हांस करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी को अपनाया है, और सफल भी हुए हैं।

Read More:साउथ इंडस्ट्री के ये 10 अभिनेता लेते है सलमान–शाहरूख से ज्यादा फीस

मगर कई बार उनका यह दांव उनपर उल्टा भी साबित हुआ है। आइए जानते हैं बी टाउन की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

कोएना मित्रा

अपना सपना मनी मानी फेम एक्ट्रेस कोएना मित्रा पर गलत सर्जरी होने का सबसे बुरा असर पड़ा। कई बेहतरीन आइटम नंबर से दर्शकों के दिलो में छा जाने वाली एक्ट्रेस ने जब अपने नाक की सजरी करवाई, उनका चेहरा बिलकुल खराब हो गया। कोएना ने खुद एक इंटरव्यू में कहा की उनकी हड्डियों में काफी सूजन हो गई थी और हसने में भी काफी प्रॉब्लम होने लगी थी।

वाणी कपूर

वाणी कपूर ने फ़िल्म शुद्ध देसी रोमांस से इंडस्ट्री में कदम रखा। सर्जरी के बाद वाणी का लुक पूरी तरह से बदल गया है, उनके होट काफी मोटे और गाल लंबे हो गए हैं। इस वजह से उनका काफी मजाक भी उड़ाया जा चुका है

आएशा टाकिया

आयशा टाकिया को फैंस उनके खूबसूरत और मासूम चेहरे के लिए पसन्द करते थे। लेकिन जब उन्होंने फिल्म वांटेड के बाद सर्जरी करवाई, उनका चेहरा पूरी तरह बदल गया और सूज गाया। इस वजह से उनके करियर पर भी काफी असर पड़ा।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने आपने होटों की सर्जरी करवाई जिस वजह से उनके होठ सूज गए। फैंस ने उनको काफी ट्रोल भी किया।

श्रुति हसन

साऊथ सुपरस्टार कमल हसन कि बेटी श्रुति हसन की खूबसूरती के लोग कायल हैं। लेकीन आपको बता दें कि उन्होंने भी अपने नाक और गालों की सर्जरी कराई हुई है।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना ग्लैमर बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया हैं। उन्होने अपने होठ और नाक की सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद बेशक उनका चेहरा और भी आकर्षित हो गया है।

राखी सावंत

मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस राखी सावंत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होने एक बार नही कई बार प्लास्टिक सर्जरी कराई है, उनका चेहरा अब काफी फैला हुआ सा दिखता है।

Read more:खूबसूरती के मामले में उर्वशी रौतेला को टक्कर देती है प्राण की बेटी

Back to top button