ट्विंकल से शादी करने से पहले इन अभिनेत्रियों संग रह चुके है अक्षय कुमार के संबंध
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार 30 साल से भी ज्यादा समय से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने कई सारी ब्लॉकबस्टर मूवीस की हुई है, हालंकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते है।
अक्षय कुमार ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। ट्विंकल के अलावा बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस के साथ इनका नाम जुड़ चुका है, आइए जानते हैं उनके बारे में।
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी ऑनस्क्रीन तो हिट थी ही लेकिन उनकी ऑफस्क्रीन जोड़ी को भी लोग काफी पसंद करते थे।
ऐसा कहा जाता है कि अक्षय शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना को एक साथ डेट कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म धड़कन भी उन दोनों के ब्रेकअप के बाद ही रिलीज की गई थी, जिसके बाद एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार पर उनको यूज करने का आरोप भी लगाया था।
हालांकि अब उनके रिश्ते सामान्य है। 90 के दशक में अक्षय और रवीना टंडन का इश्क खूब चर्चा में रहा था। दोनों की मुलाकात फिल्म मोहरा के सेट पर हुई थी, तकरीबन दो-तीन साल तक वे रिलेशनशिप में रहे।
रवीना टंडन की मानें तो अक्षय कुमार उन्हें मनाने के लिए दो बार मंदिर में सगाई भी कर चुके हैं।
फिल्म खिलाड़ी की एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ भी अक्षय का नाम जुड़ा है। कुछ वक्त दोनों ने दूसरे को डेट किया था, आयशा उनके साथ शादी को लेकर सीरियस थी लेकिन कुछ वक्त बाद वे अलग हो गए।
सुपरमॉडल पूजा बत्रा को भी अक्षय ने डेट किया है। उनका इश्क तब शुरू हुआ जब अक्षय कुमार बड़े स्टार नहीं थे लेकिन जब उन्हें स्टारडम मिला वह पूजा बत्रा से दूर हो गए।खुद को बदकिस्मत मानती हैं इमरान हाशमी की पत्नी बोली मेरे सामने हर हीरोइन को करते हैं खूब कि…
प्रियंका चोपड़ा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। प्रियंका के साथ उनके अफेयर की खबरें उनकी शादी के बाद आई,हालांकि दोनों ने इसे कंफर्म नहीं किया पर ऐसा कहा जाता है कि ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया था।
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौका देने वाला नाम रेखा का है। रेखा और अक्षय ने फिल्म खिलाड़ी में साथ में काम किया था जिसके बाद उनके अफेयर की अफवाह उड़ी थी।मोहम्मद शमी की पत्नी ने सिंदूर लगाकर शेयर की अपनी फोटो, फैंस पूछ रहे कर ली क्या दूसरी शादी?