दूसरों को डोनेशन करने का ज्ञान देने वाले इन 5 सेलेब्रिटीज ने घर में खड़े कर रखें है प्राइवेट जेट
बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों और विज्ञापन के ज़रिये खूब पैसा कमाते हैं और लक्सुरियस लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं।
आपने बॉलीवुड स्टार्स को कई महंगी महंगी चीज़ें खरीदते सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जिनके पास अपना खुद का प्लेन है।
आखिर अमीरी हो तो ऐसी हो। जहाँ एक औसत भारतीय के लिए कार खरीदना बड़ी बात है वही कुछ लोगों के पास अपना प्राइवेट जेट है। आइये जानते हैं इन सेलिब्रिटीज के बारे में।
अजय देवगन
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अजय देवगन ने कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं। अभी कुछ सालों से उन्होंने प्रोडक्शन और डायरेक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा है।
अजय के पास एक सिक्स सीटर प्राइवेट जेट है। इससे वे अक्सर अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए विदेशो में जाते हैं या प्रमोशनल इवेंट्स के लिए ट्रेवल करते हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार साल में 3 से 4 फ़िल्में कर रहे हैं और उनकी फ़िल्में सुपरहिट रहती हैं। इससे उन्हें करोड़ों की आमदनी होती है।
अक्षय के पास कई लक्ज़री कार हैं। इसके अलावा उनके पास 260 करोड़ रूपए का एक प्राइवेट जेट भी है।
अमिताभ बच्चन
बिग बी बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कई समय तक बॉलीवुड पर राज़ किया।
अमिताभ बच्चन के पास भी अपना खुद का एक प्राइवेट जेट है जिसकी तस्वीरें उनके बेटे अभिषेक ने सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले शेयर की थी।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक नाम कमाया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
इसके अलावा प्रियंका के पास अमेरिका में खुद का रेस्टौरेंट भी है जिससे प्रियंका की अच्छी खासी कमाई होती है। प्रियंका एक प्राइवेट जेट की भी मालकिन हैं।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
बॉलीवुड की सबसे फिट हेरोइंस में से एक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को तो आप जानते ही हैं। शिल्पा ने देश के बड़े बिसनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है।
राज कुंद्रा के पास एक प्राइवेट जेट भी है। शिल्पा और राज लक्सुरियस लाइफ जीना पसंद करते हैं।