बॉलीवुड इंडस्ट्री के इन अभिनेताओं का बिल्कुल भी नही हैं अपने गुस्से पर काबू
बॉलीवुड में भिन्न भिन्न प्रकार के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस काम करते हैं। कुछ के साथ काम करना लोगों के लिए आसान होता है।
कुछ ऐसे भी हैं जो अपने स्वभाव के कारण लोगों की नाराज़गी का कारण बनते हैं। ऐसे में मीडिया के सामने भी कुछ स्टार्स तो अपने आप को संभाल लेते हैं।
लेकिन कुछ मीडिया के तर्कों से परेशान होकर आपा खो देते हैं। आइये जानते हैं उन बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में जो अपने गुस्से के कारण विवाद में पड़ते हैं।
सलमान खान
इस सूची में पहले नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का है। सलमान खान की कई बार मीडिया से गरमा गर्मी हो चुकी है। इसी कारण वे मीडिया का सामना करना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं।
शाहरुख़ खान
शाहरुख़ खान वैसे तो मीडिया के सवालों को काफी चतुरता से जवाब देते हैं और हंसी मजाक भी करते हैं लेकिन कभी कभी वे भी अपने ऊपर काबू नहीं रख पाते।
उन पर तो वानखेड़े स्टेडियम में हुई झड़प के बाद बैन भी लग चुका है और एफ़.आई.आर. भी दर्ज़ की जा चुकी है।
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर अपने दमदार अभिनय और तूफानी डायलाग के लिए प्रसिद्द है। रियल लाइफ में भी वे उतने ही तेज़ हैं जितने वे फिल्मों में दिखाई देते है।
हालाँकि उन्होंने मीडिया से हुए विवादों को धैर्यपूर्वक निपटाने का कई बार प्रयास किया है।
संजय दत्त
संजय दत्त और मीडिया का रिश्ता काफी समय से अच्छा नहीं हैं। 1993 के ब्लास्ट में संजय का नाम आने के बाद से मीडिया ने संजय पर कई प्रश्नचिन्ह खड़े किये हैं। संजय को अक्सर नशे में मीडिया के साथ गली गलौच करते देखा गया है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने सीधे सादे जवाबों के लिए जाने जाते है। उनका मानना है की बॉलीवुड स्टार और मीडिया का रिश्ता पति पत्नी जैसा होता है जिसमे विवाद की संभावना हमेशा काम रहती है।