Advertisement
BOLLYWOOD

दिलीप जोशी से पहले इन 5 अभिनेताओं को किया गया था जेठा लाल का रोल ऑफर

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई अभिनेता और अभिनेत्री अलग अलग तरह की फिल्मों और धारावाहिक में काम करते हैं। इनमे से कई किरदार उनके लिए मील का पत्थर साबित होते हैं। ये किरदार उन्हें हमेशा हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं।लेकिन कभी कभी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस कुछ ऐसे ही किरदार को ठुकरा भी देते हैं। जो उनके करियर को एक नयी उड़ान दे सकते थे। एक ऐसा ही किरदार है सब टीवी पे आने वाले कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठा लाल का।

यह किरदार अपने अनोखे अंदाज़ के चलते लोगों के दिलों में बसा है। इस समय यह रोल दिलीप जोशी निभाते हैं। जिन्होंने इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत की है। और इसे यादगार बनाया है। दिलीप जोशी के अभिनय के कई मुरीद हैं लेकिन क्या आपको यह पता है की जेठा लाल के किरदार के लिए दिलीप जोशी पहली पसंद नहीं थे। आइये जानते हैं उन ५ एक्टर्स के बारे में जिन्होंने जेठा लाल के किरदार को ठुकरा दिया था।

कीकू शारदा

 द कपिल शर्मा शो से मशहूर हुए कीकू शारदा को जेठा लाल का रोल ऑफर किया गया था लेकिन कीकू को स्टैंड उप कॉमेडी में ज्यादा रूचि है और वे एक फुल टाइम सीरियल में काम नहीं करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने इस रोल के लिए मन कर दिया।

राजपाल यादव

राजपाल यादव की बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी के लिए अलग पहचान हैं। उन्हें भी जेठा लाल का रोल ऑफर हुआ था लेकिन वे बॉलीवुड पे ध्यान देना चाहते थे इसीलिए उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया था। ज़ाहिर से बात है की एक फुल टाइम सीरियल में काम करते हुए फिल्मों में काम करना मुश्किल होगा।

योगेश त्रिपाठी

योगेश त्रिपाठी को आप ‘भाभीजी चार पर हैं’ और ‘हप्पू सिंह की उल्टन पल्टन’ जैसे शोज से जानते होंगे। सूत्रों के मुताबिक उन्हें भी जेठा लाल का रोल ऑफर किया गया था लेकिन दूसरे शोज़ की शूटिंग में बिजी होने के कारण उन्हें यह रोल रिजैक्ट करना पड़ा।

एहसान कुरैशी

वैसे तो एहसान कुरैशी को आपने स्टैंड उप कॉमेडी करते देखा होगा लेकिन शायद ही आपको यह मालूम हो की एहसान बहुत अच्छा अभिनय भी करते हैं। उनके टैलेंट को देखते हुए उन्ह जेठा लाल का किरदार ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इस किरदार को ठुकरा दिया।

अली असगर

अली असगर एक जाने माने अभिनेता और कॉमेडियन हैं। वे शो के मेकर्स की पहली पसंद थे। लेकिन अली इस शो के लिए समय नहीं निकल पाए और उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया।

Back to top button