सलमान के साथ डेब्यू करके अपने पैरों में कुल्हाड़ी मार ली इन हीरोइनों ने, किसी ने छोड़ी इंडस्ट्री तो किसी…
सलमान खान बॉलीवुड के किंग मेकर माने जाते है, इसके अलावा वह बालीवुड के सबसे ज्यादा विख्यात अभिनेता है।
सलमान खान के लिए लोगो के बीच ये सोच है कि इन्होंने कई लोगो के करियर बनाए हैं, ये बात काफ़ी हद तक ठीक भी है।
लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि सलमान खान के साथ डेब्यू करके कुछ अभिनेत्रियों के करियर कैसे खत्म हो गया।
भाग्यश्री
सलमान खान और भाग्यश्री ने वर्ष 1989 मे फिल्म ‘मैने प्यार किया’ से पदार्पण किया था।
भाग्यश्री और सलमान खान की इस फिल्म को बहुत प्यार मिला, यह फिल्म उस समय की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म बनीी थी।
लेकिन फिर भाग्यश्री को इस फ़िल्म के बाद ज्यादा फिल्मे नहीं मिली, जिसके बाद इन्होंने शादी करके अभिनय को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
जरीन खान
जरीन खान की पहली फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी। इन्होंने पहली फिल्म ‘वीर’ में सलमान के साथ में काम किया था।
लेकिन इस सुपर डुपर फिल्म के बाद भी उन्हें ज्यादा काम नही मिला, इसलिए उनका फिल्मी जगत से रिश्ता लगभग खत्म हो चुका है।
चांदनी
अभिनेत्री चांदनी ने अपनी डेब्यू फिल्म सलमान खान के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म ‘सनम बेवफा’ थी फिल्म में चांदनी और सलमान को लोगो ने काफ़ी पसंद किया था। लेकिन चांदनी धीरे धीरे फिल्मी दुनिया से दूर जाती चली गई।
डेजी शाह
डेजी शाह ने फिल्म ‘जय हो’ से पदार्पण किया था। जो उस वर्ष की सबसे शानदार फिल्मों में एक कही जाती थी।
फिल्म में सलमान खान को बेहद पसंद किया गया था। लेकिन इस फिल्म के बाद ज्यादा फिल्मों में काम करने का मौका उन्हे नही मिला।
भूमिका चावला
सलमान खान की मूवी ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भूमिका चावला साउथ की मशहूर अभिनेत्री थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
इतना अच्छा डेब्यू होने के बाद भी भूमिका चावला को ज्यादा फिल्मों में काम नही मिला जिसकी वजह से उनका करियर खत्म हो गया।