Advertisement
BOLLYWOOD

ब्रम्हास्त्र के केसरिया से पहले ये गाने अपने अजीब लिरिक्स के लिए हो चुके हैं ट्रोल

बॉलीवुड में गानों के बिना पिक्चरें नहीं चलती हैं। हर फिल्म में तीन से चार गाने तो ज़रूर होते हैं। ऐसे में कई बार कुछ गानों के लिरिक्स इतने अजीब होते हैं जो श्रोताओं के सर के ऊपर से निकल जाएँ।

अब हर बार नया गाना लिखना भी आसान काम नहीं है। इसीलिए कभी कभी गीतकार भी कुछ ऐसे बोल का चुनाव कर लेते हैं जो सुनने में बहुत अटपटे लगें। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ गानों के बारे में।

मै लड़की

फिल्म हेरा फेरी का यह गाना चला तो खूब था लेकिन इसके बोल बड़े अटपटे हैं। “माँ लड़की पो पो पो, तू लड़का पो पो पो” भला यह भी कोई बात हुई। यह गाना सुनील शेट्टी और तब्बू पर फिल्माया गया था।

मेरे बाप की बेटी

फिल्म चल मेरे भाई का यह गाना सलमान खान पर फिल्माया गया है। इसके बोल सुनकर आपका दिमाग खराब हो जायेगा। हैरानी की बात है की  दिग्गज अमिताभ भट्टाचार्य ने बनाया है।

तंदूरी नाइट्स

वैसे तो हिमेश रेशमिया ने एक से बढ़ कर एक गाने दिए हैं लेकिन कुछ गाने अजीब भी हैं। क़र्ज़ फिल्म की रीमेक तो फ्लॉप हुई ही उसका यह गाना भी लोगों को पसंद नहीं आया। हिमेश ने रातों को ही तंदूर में डाल दिया।

फेविकोल से

दबंग 2 का यह आइटम सांग काफी हिट रहा था। इस पर करीना कपूर ने डांस किया है। लेकिन इस गाने के बोल भी अनोखे हैं।

कॉलर ट्यून

सैफ अली खान की फिल्म हमशकल्स तो लोगों को ज़्यादा पसंद नहीं आई लेकिन यह गाना लोगों ने पसंद किया है। इस गाने के लिरिक्स थोड़े अजीब हैं लेकिन म्यूजिक काफी कैची है।

ऊ ला ला

इस गाने को इस लिस्ट से कैसे बाहर रखा जा सकता है। यह गाना जब रिलीज़ हुआ था तो इसने आग लगा दी थी। इसकी वजह थी विद्या बालन का डांस और इस गाने के लिरिक्स जो लोगों की जबान पर चढ़ गए थे।

Back to top button