लाखों टिकटॉक वीडियो बनाने वालों में से इन 5 वीडियो मेकर्स ने कमाई सबसे ज्यादा लोकप्रियता
सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक एहम हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया पर लोग लाइक्स और कमेंट्स के लिए अलग अलग तरह का कंटेंट पेश करते हैं। हर कोई अलग क्षेत्र में अपना टैलेंट दिखाता है।
ऐसी ही एक कला है डांस। डांस रिलेटेड कंटेंट पोस्ट करने वाले इंफ्लुएंसर्स कि संख्या ज़्यादा है। ये तरह तरह के गानों पर थिरकते नज़र आते हैं। आज हम बात करने वाले हैं उन लोगों की जो अपने डांस के बल पे रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गए।
अंजली अरोड़ा
जैसे कच्चा बादाम गाना रातों रात वायरल हुआ था वैसे ही इस गाने पर डांस करके अंजली भी कुछ ही दिनों में स्टार बन गयी। अंजली के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हो गए हैं।
इस गाने पर उनकी रील वायरल होने के बाद वे कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में भी नज़र आई थी। अंजली आपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर डांस करते हुए रील्स अपलोड करती हैं।
बाबा जैक्सन
बाबा जैक्सन भी अपने डांस की वजह से खूब वायरल हो रहे हैं। इनका असली नाम युवराज सिंह है। बाबा माइकल जैक्सन के स्टाइल की कॉपी करते हैं और उन्ही के जैसा डांस करते हैं। माइकल की मूनवॉक ने सभी को हैरत में डाल दिया था।
माइकल जैक्सन के फैन होने के कारण उन्होंने बाबा जैक्सन के नाम से प्रोफाइल बनाई है। इनके 1.6 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।
सनातन और सावित्री
सनातन और सावित्री रियल लाइफ में भी बहन हैं। दोनों को डांस का खूब शौक है। वे अपना कंटेंट टिकटॉक पर डालकर वायरल हुये थे और रातों रात स्टार बन गए थे।
अब वे इंस्टाग्राम पर रील्स अपलोड करते हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 7.25 लाख से भी ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।
तरुण नामदेव
तरुण नामदेव एक ऐसे डांसर हैं जो स्ट्रीट परफॉरमेंस देते हैं और उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनकी तारीफ खुद ऋतिक रोशन ने की थी। तरुण के इंस्टाग्राम पर 7.88 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।
डांसिंग दादी
डांसिंग दादी के नाम से मशहूर हुई रवि बाला शर्मा के डांस वीडियोस सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। रवि बाला शर्मा की उम्र 63 साल की है लेकिन उनके डांस से यह बिल्कुल नही झलकता है।
वे अक्सर बॉलीवुड गानों पर डांस करके इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। लोगों को उनके एक्सप्रेशन खूब पसंद आते हैं।