Advertisement
BOLLYWOOD

कभी अपनी अदा से लोगों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देने वाली उदिता का बदल गया पूरा हुलिया

बॉलीवुड में ऐसी तमाम अभिनेत्रियां है। जिनका फिल्मी करियर काफी छोटा था लेकिन इतने छोटे से फिल्मी करियर में भी इन्होंने अपने अभिनय के जरिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया था।

उदिता गोस्वामी का नाम भी ऐसी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री फिल्म पाप में नजर आई थी।

फिल्म में इन्होंने एक बुद्धिस्ट लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी में ये अध्यात्म और प्यार में डूबी लड़की के रूप में नजर आई थी।

दर्शको को उदिता और जॉन की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आई थीं। इसके बाद वह जहर और अक्सर जैसी फिल्मों में दिखाई दी थी। इसके बाद वह अचानक से फिल्मों से गायब हो गई थी।

दर्शक आज भी अभिनेत्री के पर्दे पर वापसी करने का इंतजार कर रहे है। इस समय  उदिता 38 साल की हो गई है ये देहरादून से ताल्लुक रखती है।

अभिनेत्री के अलावा इन्होंने मॉडलिंग भी की है। इनके पिता बनारस तो वही इनकी मां शिलॉन्ग से हैं। दर्शको को इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन पर जोड़ी काफी पसंद आई थी।

वही ऐसी भी खबर मिली थी कि अभिनेत्री का अपनी फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी थी। इसके चलते ये लंबे समय तक लाइमलाइट में रही।

मोहित को डेट करने के बाद इनका रिश्ता शादी के खूबसूरत मुकाम पर भी पहुंचा। उदिता और मोहित ने 2013 में शादी रचा ली थी। इनके दो बच्चे भी है।

आपको जानकर दिलचस्प लगेगा कि अभिनेत्री आलिया भट्ट की रिश्ते में भाभी है और इमरान हाशमी से इनका रिश्ता देवर भाभी का है।

उदिता 2014 में काफी सुर्खियों छाई हुई थी। इसके पीछे वजह उनके पति मोहित सूरी की कथित कॉल डिटेल को माना जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Udita Goswami (@uditaagoswami)


इसी को लेकर बात बढ़ गई और जमकर विवाद भी हुआ। लेकिन इस घटना के बाद भी उदिता और मोहित के रिश्ते में आंच नहीं आई।

ये अपने परिवार के साथ काफी खुश हैं। उदिता को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खासा पसंद है। अभिनेत्री अपने फ्रेंड्स के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है।

Back to top button