Advertisement
BOLLYWOOD

महेंद्र सिंह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड की तस्वीर आई सामने, लोग बोले इसके सामने साक्षी कुछ नहीं..

क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम हैं जिसे किसी पहचान की ज़रुरत नहीं हैं। भारत को आईसीसी की सभी ट्रॉफीज जिता कर देने वाले धोनी की गिनती महान कप्तानों में की जाती हैं।

धोनी ने अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं लेकिन अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।

उनके जीवन पर ‘एम.एस. धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी’ नाम से फिल्म भी बन चुकी हैं। इस फिल्म ने धोनी के जीवन के कई हिस्सों को लोगों के सामने पेश किया।

ऐसा ही एक पहलू धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका से जुड़ा हुआ हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि उनकी प्रियंका नाम कि एक गर्लफ्रेंड थी जिनकी कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी।

बताया जाता हैं कि करियर के शुरुआत में जब धोनी संघर्ष कर रहे थे तब प्रियंका झा ने उनका बहुत साथ दिया था।

फिल्म में आपको यह भी दिखाया गया हैं कि धोनी के टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद दोनों कैसे फ्लाइट में मिलते हैं और दोनों में प्यार हो जाता हैं।

सूत्रों के अनुसार धोनी और प्रियंका एक दुसरे के काफी करीब थे और दोनों शादी भी करना चाहते थे। प्रियंका की एक कर दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

जब यह घटना घाटी तो धोनी क्रिकेट टूर पर थे। उन्हें वापस आकर जब इस बात का पता चला तो वे पूरी तरह से टूट गए।

फिल्म में दिखाया गया हैं की प्रियंका जब धोनी के लिए गिफ्ट खरीदने जाती हैं तो उनकी गाड़ी की टक्कर हो जाती हैं। धोनी को यह बात रांची लौटने के बाद पता चलती हैं।

उनका सीरीज से ध्यान न भटके इसलिए उनके दोस्त इस बात को छुपाकर रखते हैं। फिल्म में प्रियंका का किरदार अभिनेत्री दिशा पाटनी ने निभाया हैं।

फिल्म रिलीज़ होने के पश्चात कई फैंस धोनी को गर्लफ्रेंड प्रियंका की फोटो ढूंढने लगे थे। इसी दौरान हमें धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की एक फोटो मिली हैं जिसमे वे धोनी के साथ बैठी हैं।

Back to top button