Advertisement
BOLLYWOOD

फिल्मों में गांव के कमज़ोर पिताओं की बेटियों पर हाथ साफ करने वाले रंजीत की बेटी मचा रही धूम

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने फिल्मी जगत में एक अलग मुकाम हासिल कर रखा है। इसके पीछे कई लोगो की मेहनत लगी होती है।

फिल्म में अभिनेता और अभिनेत्री के साथ साथ विलेन की भी बहुत बड़ी भूमिका रहती है। बॉलीवुड में जब भी विलेन की बात होंगी।

तब तब रंजीत की बात जरूर होंगी बॉलीवुड की फिल्मों में वह सबसे खतरनाक विलेन रहे है।  रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी है।
रंजीत यानी गोपाल बेदी की पत्नी का नाम आलोका बेदी है और आज हम आपको इनकी बेटी दिव्यांका बेंदी के बारे में बताएंगे कुछ जरूरी फैक्ट्स।

दिव्यांका बहुत सुलझी हुई लड़की है वो एक स्टार किड जरूर है लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में उन्होंने इस बात का कभी फायदा नही उठाया।

वो अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ ही बिताना पसन्द करती है। दिव्यांका लाइमलाइट दुनिया से अपनी दूरी बनाकर रखती है।

लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी ऐक्टिव रहती है समय समय पर अपने परिवार के साथ फोटो भी शेयर करती रहती है।

रंजीत यानि कि गोपाल जी भी अपनी बेटी और पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते है दिव्यांका भी सोशल मीडिया पर परिवार के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ की फोटों भी शेयर करती रहती है।

रंजीत अब बॉलीवुड से काफी दूर रहते हैं लेकिन फिर भी किसी न किसी तरह से उनके तार इंडस्ट्री से जुड़ ही जाते है।

रंजीत की बेटी दिव्यांका पेशे से फैशन डिजाइनर है। और अपने इस पेशे के जरिए वो कई सेलिब्रेटी से मिलती जुलती रहती है।


फैशन डिजाइनिंग के साथ साथ दिव्यांका ज्वैलरी डिजाइनिंग भी करती है। दिव्यांका अपने सोशल मीडिया पर अपनी डिजाइन की हुई कई ज्वैलरी की तस्वीरें भी शेयर करती रहती है।

दिव्यांका इन सबके साथ फिटनेस तथा योगा में भी काफी आगे रहती है सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस के वीडियो भी अपलोड करती रहती है। उनकी फिट बॉडी से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपनी फिटनेस को लेकर कितना जागरूक है।
रंजीत का एक लड़का भी है जिसका नाम चिरंजीव बेदी है। दिव्यांका अपने भाई के साथ काफी मजे करती रहती है।

दिव्यांका इस समय एक विदेशी लड़के को डेट कर रही है उनके बॉयफ्रेंड का नाम डेनियल मैक्सी है। दोनों ही जिम और योगा पार्टनर है दोनों साथ में दुनिया के अलग अलग हिस्से में घूमते रहते है।

सोशल मीडिया पर दिव्यांका अपने रिलेशनशिप को छुपाती नही हैं और फोटों भी शेयर करती रहती है।

Back to top button