Advertisement
BOLLYWOOD

खूबसूरती में पिछले दशक की बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती थी बोनी कपूर की पहली पत्नी

आजकल बॉलीवुड इंडस्ट्री में क़ई ऐसे सेलिब्रिटीज है जो कि दूसरी शादी करते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में ही फ़िल्म प्रोड्यूसर बोनी कपुर का नाम तो आपने सुना ही होगा।

फ़िल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने दो शादियाँ की है। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना शौरी कपूर था और उनकी दूसरी पत्नी के बारे में तो लगभग सभी जानते ही होंगे श्रीदेवी एक ऐसा नाम जिसने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने नाम का झंडा गाड़ दिया।

आज हम एक्ट्रेस श्रीदेवी की चर्चा नही करने वाले हैं बल्कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बारे में चर्चा करने जा रहे। आईये हम आपको मोना शौरी कपूर के बारे में बताते हैं।

मोना शौरी कपूर खुद बोनी कपूर की तरह प्रोड्यूसर थी और साथ ही वह एक बिजनेस वोमेन भी थी।

मोना ने मुम्बई के सबसे बड़े रेडी टू शूट स्टूडियो में सीईओ के रूप में काम किया था। यही नही मोना बड़ी ही समझदारी से बिज़नेस एड्स और मशीन एक्सपोर्ट्स की जिम्मेदारी भी निभा रही थी।2005 में मोना इंडियन टेली अवार्ड्स की जूरी मेम्बर भी बनी थी।

मोना ने क़ई अच्छे टेलीविज़न शो भी प्रोड्यूस किये जैसे हेरा फेरी ,युग,विलायती बहु,और कैसे कहूँ। आपको बता दे कि 1983 में मोना और बोनी कपूर की शादी हुई थी।

और इन्हें दो बच्चे भी हुए थे जिनके नाम अर्जुन कपूर और अंशुला है। इसके बाद 1996 में बोनी कपूर ने एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी कर ली। इस बात का सदमा मोना को बूड़ी तरह से लगा था। मोना अपने एक इंटरव्यू में बताती है कि यह खबर उनके लिए बेहद कष्टदायी था ।

मोना ने यह भी बताया कि इससे सिर्फ उनकी ही ज़िन्दगी बर्बाद नही हुई बल्कि उनके बच्चे भी इससे प्रभावित हुए उस वक्त दोनो स्कूल में पढा करते थे और उन्हें गंदे गंदे ताने सुनने को मिलते थे।

आपको बता दे कि मोना की मौत 2012 में कैंसर से हो गयी थी।आज भी अर्जुन कपूर उस दर्द को भुला न पाए हैं जो उनको और उनकी बहन को सहना पड़ा था।

Back to top button