जानिए आज किस हाल में है चंद्रकांता सीरियल के मशहूर क्रूर सिंह
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जो अपने किसी किरदार के कारण हमेशा हमेशा के लिए यादगार बन गए। ऐसा ही एक किरदार आपको याद होगा ९० के दशक के मशहूर धारावाहिक ‘चंद्रकांता’ का। इस किरदार का नाम था क्रूर सिंह। आइये जानते हैं इस किरदार को निभाने वाले अभिनेता कहां हैं।
1994 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक चंद्रकांता उस समय भारत के घर घर में फेमस था। जिन लोगों के पास उस ज़माने में टीवी नहीं भी था वे भी इस सीरियल का बारे में जानते थे।
शायद उसकी वजह यह थी की उस समय भी इस तरह के फैंटसी स्टोरी को परदे पर उतारना और इस सीरियल के अनोखे किरदार। इनमे से एक किरदार काफी प्रसिद्द हुआ था जो की क्रूर सिंह का था। इसे अदा किया था अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा ने। यह किरादार यक्कू के नाम से काफी मशहूर हुआ।
अखिलेन्द्र मिश्रा ने बॉलीवुड में कई नेगेटिव किरदार निभाए हैं। लेकिन फिर पता नहीं वे कहा गायब हो गए।
अखिलेन्द्र ने सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाकर लोगों की खूब वाह वाही लूटी। उनके इन रोल को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता था।
उन्होंने फिल्म रेडी से लेकर सरफ़रोश तक कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की और दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता भी हांसिल की।
लेकिन अपने दमदार अभिनय के बावजूद वे और ज्यादा काम लेने में सफल नहीं रहे और कई समय से वे परदे पर नज़र नहीं आये हैं।
हालाँकि सूत्रों द्वारा पता चला है की बहुत जल्द ही वे अभिनय की दुनिया में वापसी करने वाले हैं। उनकी वापसी फिल्मों या धारावाहिक नहीं बल्कि वेब सीरीज के जरिये होगी।
वे किस वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं यह अभी साफ़ नहीं है लेकिन एक बात तो तय है की उनके किरदार को देखकर एक बार फिर आनंद आएगा।
आपको बता दें की चंद्रकांता सीरियल देवकी नंदन खत्री के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है जो की 1888 में उन्होंने लिखा था। हालाँकि लेखक के परिवार को यह सीरियल कुछ खास पसंद नहीं आया।
उनका कहने था कि डायरेक्टर्स ने इसके कहानी के साथ न्याय नहीं किया। आपको यह सीरियल कैसा लगा कमेंट करके ज़रूर बताएं।