इन 4 फिल्मों ने शाहरुख खान को बना दिया था बॉलीवुड का सुपरस्टार
शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का किंग कहा जाता है। बॉलीवुड में शायद ही ऐसा कोई हो जो बादशाह को नही जानता। शाहरुख की लोकप्रियता भारत मे ही नही बल्कि विदेशों में तक फैली हुई है। पश्चिमी देशों और मिडिल ईस्ट में भी शाहरुख को खूब प्यार मिलता है।
लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शाहरुख ने कड़ी मेहनत भी की है। शाहरुख को इंडस्ट्री में 2 दशक से ज़्यादा समय हो गया है और इस बीच उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आइये जानते हैं उन 4 फिल्मों के बारे में जो शाहरुख के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।
बाज़ीगर
“हार कर जीतने वाले को ही बाज़ीगर कहते हैं।” यह डायलाग आपने कही न कही ज़रूर सुना होगा। 1993 में रिलीज हुई अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाज़ीगर’ शाहरुख़ की बेहतरीन परफॉर्मेंसेस में से एक है। इसमें उन्होंने ने एक एन्टी हीरो का किरदार किया है जो बदले के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
यह शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है जिसने उन्हें रोमांस के बादशाह बनाया। यह फ़िल्म 1995 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म ने 1000 हफ्तों तक थिएटर में चलने का रिकॉर्ड बनाया है। मुम्बई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में यह उपलब्धि हांसिल की गई। इस फ़िल्म ने शाहरुख और काजोल की जोड़ी को सुपरहिट बनाया।
देवदास
शाहरुख की क्लासिक फिल्मों में से एक ‘देवदास’ है जो कि शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमें शाहरुख से साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित हैं। शाहरुख ने देव बाबू के किरदार को बखूबी निभाया है।यह फ़िल्म 2002 में संजय लीला भंसाली ने बनाई थी।
डॉन
साल 2006 में रिलीज हुई ‘डॉन’ शाहरुख की बेस्ट एक्शन फिल्मों में से एक है। इस फ़िल्म में शाहरुख ने डबल रोल किया है। इसे फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है। इसकी सफलता को देखते हुए डॉन का सीक्वल भी रिलीज किया गया। इस फ़िल्म मे करीना कपूर, बोमन ईरानी, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल और ओम पुरी जैसे कलाकारों ने काम किया है।