माधुरी दीक्षित की इन चार ब्लॉकबस्टर मूवीज ने दर्शको बना दिया था दीवाना
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी और बेहतरीन एक्ट्रेस, जिनके एक्टिंग और खूबसूरती का सभी दीवाना है।एक्ट्रेस क़ई सालो से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही है और आज भी उनके चेहरे का निखार बिल्कुल पहले जैसा ही बरकरार है।एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत तो है ही साथ ही उन्होंने अपने काम के दम पर अपना नाम पूरे दुनिया मे बना लिया है।
एक्ट्रेस अभी तक के कैरियर में लगभग 70 से भी ज्यादा मूवीज में नज़र आ चुकी है। आपको बता दे कि एक्ट्रेस के सभी मूवीज को पसन्द किया जाता है मगर कुछ मूवीज ऐसी है जिन्होंने एक्ट्रेस को खूब कामयाबी दी है और घर घर में सभी को अपना दीवाना बनाया है।
1.हम आपके है कौन
1994 में आई फ़िल्म हम आपके है कौन एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी।इसमे मधुर दीक्षित एक्टर सलमान खान के साथ नज़र आई थी।इस मूवी में लोगो ने दोनो की जोड़ी को खूब पसंद किया था साथ ही दोनो को एक्टिंग के लिए खूब प्रशंसा भी मिली थी।इस मूवी ने पांच फ़िल्म फेयर अवार्ड जीता था।इस मूवी ने एक्ट्रेस को बहुत अच्छी कामयाबी दी थी।
2.दिल तो पागल है
1997 में आई फ़िल्म दिल तो पागल है ने खूब कमाई की थी और सफल मूवी के रूप मे सामने आई थी ।इस फ़िल्म में माधुरी दीक्षित ,शाहरुख खान और करिश्मा कपुर मुख्य थे।इस फ़िल्म ने तीन नेशनल फ़िल्म अवार्ड जीता था साथ ही आठ फ़िल्म फेयर अवार्ड जीता था।
Read More:खूबसूरती के मामले में उर्वशी रौतेला को टक्कर देती है पोपटलाल की रियल लाइफ पत्नी
3.दिल
1990 में आई फ़िल्म दिल भी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में से एक थी।इस फ़िल्म में माधुरी दीक्षित ,आमिर खान ,अनुपम खेर और सैयद जाफरी मुख्य कलाकार थे।इस फ़िल्म के गाने को भी दर्शको ने बहुत प्यार दिया था।
4.देवदास
2002 में आई फ़िल्म देवदास भी माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक है।इसमें माधुरी दीक्षित शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ नज़र आई थी।दर्शको ने इस फ़िल्म को बहुत प्यार दिया और सुपरहिट मूवी बनाया।