Advertisement
BOLLYWOOD

विक्की कौशल की ये पांच फिल्में मानी जाती है बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज्यादा सुपरहिट

एक्टर विक्की कौशल बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक है। विक्की कौशल ने अपनी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। पर पिछले महीने इन्होंने कैटरीना कैफ के साथ शादी रचा कर हर किसी को हैरत में डाल दिया था। बता दे अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बहुत ही प्रेम के साथ एक ही छत के नीचे रह रहे हैं।

आपको बता दे कि एक्टर अब तक लगभग अठारह फिल्म कर चुके है। आईये आज हम आपको एक्टर की पाँच ऐसी फिल्मों के बारे में बताते है जिन्होंने एक्टर को रातों रात सुपरस्टार बना दिया।

 

1. मसान

 

2015 में आई फ़िल्म मूवी में विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फ़िल्म के निर्माता नीरज घायवन थे और इस फ़िल्म ने एक्टर को खूब कामयाबी दी। इस फ़िल्म के बाद ही दर्शक विक्की कौशल को पहचानने लगे।

2.राजी

फ़िल्म राजी में विक्की कौशल आलिया भट्ट के साथ एक्टिंग करते नज़र आये थे। यह फ़िल्म 2018 में थिएटर में आई थी। एक्टर की बेहरतीन एक्टिंग देख दर्शक उनके एक्टिंग के कायल हो गए। काफी सिंपल कैरेक्टर को एक्टर ने बखूबी निभाया था।

3. संजू

फ़िल्म संजू 2018 में रिलीज हुई थी इस फ़िल्म में एक्टर ने संजय दत्त के मित्र का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में दर्शको को एक्टर की एक्टिंग बहुत पसंद आई थी।

4. मनमर्ज़ीया

संजू के बाद एक्टर की एक और मूवी थिएटर में आई जिसका नाम मनमर्ज़ीया था।इस मूवी में एक्टर तापसी पन्नू के साथ नज़र आये थे।एक्टर के इस मूवी को भी दर्शको ने खूब प्यार दिया और सुपरहिट बना दिया।

5. उरी:- द सर्जिकल स्ट्राइक

2019 में आई एक्टर की यह फ़िल्म एक्टर की फैन बेस को बहुत ही रफ्तार से बढ़ा दिया।एक्टर की परफॉरमेंस देख सभी ने एक्टर की एक्टिंग की खूब प्रशंसा की।आपको बता दे कि इस मूवी के लिए एक्टर को राष्ट्रीय पुरुष्कार भी मिला था।इस मूवी को रेटिंग बहुत ही अच्छा मिला था।

Back to top button