Advertisement
BOLLYWOOD

सिर्फ द कश्मीर फाइल्स बनाने के बाद नही रूकेंगे विवेक अग्निहोत्री, कहा अभी तो दो और…

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री कश्मीर फाइल्स की सक्सेस से बहुत खुश हैं और इसी के साथ उन्होंने कहा है की अब वो मानवता के दो क्रूर ईमानदार कहानियां दर्शको के सामने लाने वाले हैं।

आपको बता दे विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फ़िल्म कश्मीर फाइल्स ने बहुत सुर्खिया बटोरी है। रिलीज होते ही इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार किया।

इन्ही सब चीज़ों को मद्देनजर रखते हुए विवेक अग्निहोत्री बहुत खुश नजर आए। इसी खुशी के साथ उन्होंने और भी इसी तरह की फ़िल्म लाने की सोची है।रामचरण के शर्टलेस लुक के आगे बॉलीवुड के ह्रितिक रोशन भी है फेल

आपकी जानकरी के लिए बता दे कि इस फ़िल्म के को प्रोड्यूसर का नाम अभिषेक अग्रवाल है और इसी सोमवार उनका जन्मदिन था।जन्मदिन के शुभ अवसर पर विवेक अग्निहोत्री ने अभिषेक अग्रवाल को बधाई दी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह टीम वापस से दो और मूवीज के लिए साथ आ रही है।

अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर विवेक अग्निहोत्री ने अभिषेक अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी उन्होंने लिखा टाइगर प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और @i_ambuddha के साथ नए गठजोड़ का एलान करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। प्यार हमेशा।कपिल शर्मा पर नशे में इन अभिनेत्रियों के साथ नशे में कर चुके हैं गंदा काम

इसी पोस्ट के साथ विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे उन्होंने अपने आने वाली दोनो फिल्मों के बारे में बताया है। जल्द ही इन दोनों फिल्मों के बारे में पूरी जानकारी शेयर की जाएगी।

करोड़ो मे हुई कमाई

पिछले ही महीने कश्मीर फाइल्स सिनेमा घरों में आई थी और आज तक यह फ़िल्म चर्चे में बनी हुई है।
दर्शको ने इस फ़िल्म को बहुत पसंद किया है।

ओपनिंग के साथ ही इस फ़िल्म ने जबरदस्त कमाई की आपको बता दे इस फ़िल्म पर क़ई लोगो ने गलत जानकारी देने का आरोप भी लगाया मगर फिर भी इस फ़िल्म को पसंद करने वालो की संख्या बहुत ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक फ़िल्म ने अब तक 250.73 करोड़ रुपये कमा लिए ही जो कि कोई आम बात नही है। दो नई फिल्म आने की बात सुन फैंस बहुत उत्साहित है और बेसब्री से आने वाली मूवीज का इंताजर कर रहे हैं।

Back to top button