बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों ने शादी के बाद अपने शरीर में किया गज़ब का लुक ट्रांसफोर्मेशन
बॉलीवुड में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के लुक्स पर काफी ध्यान दिया जाता है। अभिनेता और अभिनेत्रियां भी अपने लुक्स मेन्टेन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
कुछ लोगों का स्टाइल पहले से ही बढ़िया होता है तो कुछ का समय के साथ ढल जाता है। इसी बीच ऐसी भी कुछ अभिनेत्रियां हैं जिनके रूप में शादी होने के बाद निखार आया।
आज हम इस आर्टिकल के ज़रिये उन अभिनेत्रियों के बारे में चर्चा करने वाले हैं जिनके लुक में शादी के बाद गजब ट्रांसफॉर्मेशन आया।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने फिल्म सावरिया से अपना डेब्यू किया था। उस वक़्त सोनम दुबली पतली थी जिसके कारण उनके लुक्स को ज़्यादा पसंद नहीं किया गया।
हालाँकि आनंद आहूजा से शादी होने के बाद सोनम ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर काफी काम किया है। अब वे किसी सुंदरी से काम नहीं लगती हैं।
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इससे पहले भी वे खूबसूरत थी लेकिन उनके फैंस का मानना है की शादी के बाद वे और भी ज़्यादा हॉट हो गयी हैं।
काजोल
काजोल ने पिछले दशक में अपने अंदाज़ से लोगों को दीवाना बना रखा था। लेकिन काजोल भी पहले एक दुबली पतली लड़की हुआ करती थी लेकिन अजय से शादी रचाने के बाद उनके रूप में काफी परिवर्तन आया। उनकी पिछली फिल्म दिलवाले में उनके लुक की काफी तारीफ हुई थी।
विद्या बालन
विद्या बालन को उनके मोटापे के लिए काफी बार क्रिटिसाइज किया गया है। फिल्म भूल भुलैया में उनकी काफी तारीफ़ हुई थी। फिर बाद में उन्होंने फिल्म डर्टी पिक्चर से सभी को हैरान कर दिया था।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने पिछले दशक में कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है। रानी का चंचल लड़की वाला लुक लोगों को काफी पसंद था लेकिन उनकी फिल्म मर्दानी में उन्होंने जो नया लुक पेश किया है इसकी बात ही कुछ और है।