Advertisement
BOLLYWOOD

साउथ इंडस्ट्री के इन 5 फिल्मों की रीमेक ने बचा लिया था बॉलीवुड एक्टर्स का डूबता करियर

भारतीय सिनेमा में साउथ इंडियन फिल्मों का प्रभाव बढ़ रहा है। इसकी वजह दक्षिण भारतीय सिनेमा द्वारा पेश की जाने वाली ओरिजिनल और बेहतरीन कहानिया हैं। पिछले कुछ सालों में साउथ ने बहुत ही उम्दा कहानिया दर्शकों के सामने पेश की हैं।

बॉलीवुड भी साउथ की फिल्मों की कहानियां लेकर फ़िल्में बना रहा है। बॉलीवुड ने अभी तक कई साउथ फिल्मों की रीमेक बनाई है।

लेकिन इनमे से कुछ फ़िल्में ऐसी भी हैं जो ओरिजिनल मूवी से भी ज्यादा हिट रही हैं। आइये हम आपको ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं।

सिंघम

बॉलीवुड में अजय देवगन सिंघम के नाम से मशहूर हैं लेकिन असली पहली बार सिंघम का किरदार साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने किया था।

सूर्या की फिल्म सिंघम भी सुपरहिट हुई थी लेकिन जब रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ इस फिल्म रीमेक बनाया तो इस फिल्म ने तहलका ही मचा दिया।

हॉलिडे

अक्षय कुमार की फिल्म हॉलिडे लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है की एक सोल्जर हमेशा देश की रक्षा के लिए तत्पर रहता है फिर चाहे वो कही भी हो।

यह फिल्म भी साउथ की रीमेक है। इस फिल्म का नाम थूपोक्कि है और इसमें सुपरस्टार थलापति विजय ने लीड रोल किया है।

ग़जनी

ग़जनी फिल्म भी साउथ की फिल्म की रीमेक है। इसका पहला वर्जन तमिल में बनाया गया था। इसमें सूर्या ने लीड रोल किया है। बॉलीवुड की रीमेक में आमिर खान ने मुख्या भूमिका निभाई है। आमिर के काम को इस फिल्म के लिए खूब सराहना मिली थी।

सूर्यवंशम

बॉलीवुड के महानायक की प्रसिद्द फिल्म सूर्यवंशम भी साउथ की रीमेक है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया है।

इस फिल्म का ओरिजिनल वर्जन तमिल में बनाया गया था और इस फिल्म में मुख्य भूमिका को शरत कुमार ने अदा किया है। इस फिल्म में एक अनपढ़ व्यक्ति के संघर्ष और पिता पुत्र के रिश्तों को दिखाया गया है।

नायक: द रियल हीरो

अनिल कपूर की एक दिन में मुख्यमंत्री बनने की यात्रा को दिखने वाली फिल्म नायक की कहने एकदम जबरदस्त है। यह फिल्म पहली बार तमिल में बनाई गयी थी जिसमे अर्जुन और मनीषा कोइराला ने काम किया था।

इसके बाद अनिल कपूर और रानी मुखर्जी के साथ नायक बनाई गयी जो ओरिजिनल फिल्म मधुलावन से बड़ी हिट साबित हुई।

Back to top button