Advertisement
SPORTS

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये 5 कपल सगाई तो कर लिए,लेकिन नहीं ले पाए शादी का मजा

बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी नए कपल के बनने या किसी के ब्रेक अप की ख़बरें आया करती हैं। कुछ तो केवल अफवाहें होती हैं लेकिन कुछ ख़बरें सच भी होती हैं।

बॉलीवुड में कई बार ऐसा देखा गया है कि हीरो और हीरोइन एक दुसरे को डेट करते हैं लेकिन ये रिश्ता किसी न किसी वजह से ख़तम हो जाता है।

हालाँकि कई कपल्स ने अपने रिश्ते को शादी के मुक़ाम तक भी पहुँचाया है। इनमे से कुछ ऐसे भी रह गए जिन्होंने सगाई तो की लेकिन शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया।

सलमान खान और संगीता बिजलानी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने जवानी के दिनों में संगीता बिजलानी से प्यार कर बैठे थे। दोनों के परिवार वाले भी इस रिश्ते से खुश थे।

सगाई हो गई और शादी की तारीख भी निकल आई थी। लेकिन सगाई के बाद दोनों ने किसी वजह से अपना रिश्ता ख़तम कर लिया।

संगीता ने इसके बात तत्कालीन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मो.अज़हरुद्दीन से शादी की थी। सलमान अभी भी कुंवारे ही है।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

फिल्म मोहरा में इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा भी दोनों ने एक साथ काफी काम किया है।

ख़बरों की माने तो दोनों ने चुपके से सगाई कर ली थी लेकिन बाद में ब्रेक अप हो गया। अक्षय ने बाद में ट्विंकल खन्ना से शादी की थी।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

इन दोनों के रिश्ते ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। कहते हैं की अभिषेक और करिश्मा ने 5 साल तक एक दुसरे को डेट किया था।

बाद में अमिताभ बच्चन के 60 वे जन्मदिन पर दोनों ने सगाई की घोषणा की। लेकिन बाद में दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया। अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी की है।

विवेक ओबेरॉय और गुरमीत गिल

विवेक ओबेरॉय मॉडल गुरमीत गिल से प्यार करने लगे थे और दोनों को एक दुसरे के साथ कई बार देखा भी गया था।

इनकी शादी की ख़बरें भी ज़ोरों पर थी लेकिन फिर दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया।

नील नितिन मुकेश और प्रियंका भाटिया

नील ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका भाटिया से अपने करियर की शुरुआत में ही सगाई कर ली थी।

लेकिन नील के करियर पर फोकस के कारण दोनों का रिश्ता अलग हो गया। दोनों ने ब्रेक अप कर लिया था।

Back to top button