बॉलीवुड की इन फिल्मों में एक हीरोइन ने दूसरी हीरोइन के साथ मिलकर दिए है गजब के बोल्ड सीन
साल 2018 में भारत सरकार ने 6 सितम्बर को समलैंगिकता को कानूनी मान्यता प्रदान की थी। लेकिन बॉलीवुड में इस विषय पर चर्चा काफी पहले से होती आई है। कई लोगों ने समलैंगिक संबंधों पर फिल्म बनाई है।
बहुत से लोग इन फिल्मों में काम करना सहज नहीं समझते लेकिन कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने लेस्बियन रोल भी बड़ी सहजता से निभाए हैं। आइये आपको बताते है उन 7 अभिनेत्रियों की जोड़ी के बारे में जिन्होंने परदे पर लेस्बियन रोल किये हैं।
शबाना आज़मी और नंदिता दास
शबाना आज़मी और नादिता दास तो 25 साल पहले ही लेस्बियन संबंधों को परदे पर ला चुकी हैं। फिल्म ‘फायर’ में उन्होंने समलैंगिक कपल के रोल को किया था।
कल्कि और सयानी गुप्ता
फिल्म ‘मार्गरेट विद स्ट्रॉ’ में इन दोनों अभिनेत्रियों द्वारा किये गए इंटिमेट सीन्स ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। इस फिल्म के द्वारा और भी सामाजिक मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया था।
अमृता अरोड़ा और ईशा कोपिकर
साल 2004 में आई फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में इन दोनों अभिनेत्रियों को देखा गया था। इस फ़िल्म में ये दोनों बहुत क्लोज होती हैं और जब एक को दूसरे लड़के से प्यार हो जाता है तो दोनों के बीच दूरियां आ जाती है। इसी कहानी के इर्द गिर्द यह फिल्म घूमती है।
माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी
यह जोड़ी शायद लोगों के लिए सबसे ज्यादा चौकाने वाली थी। फिल्म ‘डेढ़ इश्क़िया’ में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी के बीच इंटिमेट रिलेशन को दर्शाया गया था। लोगों को यह एक्सपेरिमेंट पसंद आया था।
करीना कपूर और सहाना गोस्वामी
बेबो करीना कपूर ने भी परदे पर लेस्बियन रोल प्ले किया है। करीना की फिल्म ‘हिरोइन’ में करीना और सहाना गोस्वामी के बीच के रिश्तों को दिखाया गया है।
सनी लियोन और संध्या मृदुल
सनी लियोन बॉलीवुड में काफी बोल्ड रोल करती नज़र आयी हैं। ऐसा ही एक रोल उन्होंने फिल्म ‘रागिनी एमएमएस २’ में किया है जिसमे उन्होंने संध्या मृदुल के साथ हॉट सीन्स किये थे। यह एक हॉरर फिल्म है।
स्वरा भास्कर और रश्मि अदेदकर
स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज़ के लिए फेमस हैं। वेब सीरीज ‘रसभरी’ में कई हॉट सीन्स हैं जिसमे स्वरा भास्कर ने रश्मि अदेदकर के साथ इंटिमेट सीन किये हैं। इन सीन्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।