Advertisement
SPORTS

वे 6 हॉलीवुड सितारे जो कि खुद को बॉलीवुड का फैन बताते हैं

भारत में हॉलीवुड का क्रेज बॉलीवुड से कम नहीं है। हॉलीवुड फिल्मों और हॉलीवुड सितारों को भारत में बहुत प्यार दिया जाता है।

कई ऐसे हॉलीवुड स्टार्स भी हैं जिन्हे भारत का खाना, टूरिस्ट प्लेस, संस्कृति इत्यादि से बड़ा लगाव है।

इनमे से कुछ ऐसी भी है जो बॉलीवुड स्टार्स के फैन है। आई जानते हैं उन 6 हॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो बॉलीवुड के फैन हैं।

टॉम क्रूज़

हॉलीवुड एक्शन स्टार और दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्तियों में से एक टॉम क्रूज़ किसी और नहीं बल्कि सोनम कपूर के फैन हैं।

  टॉम ने एक अखबार के इंटरव्यू में कहा भी था की अगर उन्हें बॉलीवुड की कोई फिल्म ऑफर की जाती है तो वे उसे मना नहीं करेंगे।

हाल ही में टॉम की फिल्म टॉप गन:मेवरिक रिलीज़ हुई थी। उनकी अगली आने वाली फिल्म मिशन इम्पॉसिबल फ्रैंचाइज़ी की अगली कड़ी हैं।

क्रिस्टन स्टीवर्ट

ट्वाईलाईट में अपने अभिनय से नाम कमाने वाली क्रिस्टन स्टीवर्ट ने भी एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था की अगर उन्हें अच्छी स्टोरी ऑफर की जाती है तो वो बॉलीवुड में काम करना पसंद करेंगी।

उनके पसंदीदा अभिनेता ह्रितिक रोशन है। उनका मानना है की वे शानदार अभिनेता है और दिखने में बहुत अच्छे लगते है।

गेरार्ड बटलर

गेरार्ड बटलर को आपने ओलम्पस हैस फालेन में देखा होगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया की उन्हीने आमिर खान की फिल्म लगान का ऑडिशन दिया था।

वे प्रियंका चोपड़ा के इतने बड़े फैन हैं की उन्होंने प्रियंका को शादी तक का प्रस्ताव दे दिया था।

डेनियल रैडक्लिफ

डेनियल भारतीयों के लिए जाना पहचाना चेहरा हैं। उनकी फिल्म हैरी पॉटर सीरीज को भारत में खूब पसंद किया गया है।

डेनियल बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान के बड़े फैन हैं। डेनियल के लिए शाहरुख़ स्टाइल और क्लास के प्रतीक हैं। ब्रिटैन में शाहरुख़ की लोकप्रियता अच्छी है और लोग उनसे प्यार करते हैं।

सिल्वेस्टर स्टैलोन

हॉलीवुड के लीजेंड सिल्वेस्टर स्टैलोन जिन्होंने रॉकी और रेम्बो जैसी फिल्मों से नाम कमाया हैं।

उन्होंने ने एक बार सलमान खान को ट्विटर पर धन्यवाद कहा था क्योंकि भाई जान ने अपने फंस से सिल्वेस्टर को फॉलो करने के लिए कहा था।

उन्होंने लिखा था की ‘सुपर टैलेंटेड भारतीय सुपरस्टार सलमान खान को तारीफ के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। हमें एक साथ एक्शन फिल्म करनी चाहिए।’

Back to top button