इंडियन कंटेंट से 10 गुना ज्यादा एक्शन और रोमांस से भरपूर हैं ये 5 कोरियन वेब सीरीज
आज के समय में वेब सीरीज का क्रेज इतना ज़्यादा बढ़ गया है कि हर व्यक्ति वेब सीरीज देखता नज़र आता है।
वेब सीरीज में दिखाई गयी मनोरंजक और लम्बी कहानियों ने बहुत से दर्शकों को लुभाया है। लेकिन आप शायद इन वेब सीरीज से भी बोर हो जाये।
अगर आप भी इन बॉलीवुड और हॉलीवुड वेब सीरीज से बोर हो चुके हैं तो आपको इंडस्ट्री बदलने कि ज़रूरत है।
इस समय अगर बॉलीवुड और हॉलीवुड को कोई इंडस्ट्री कड़ी टक्कर दे रही है तो वो कोरियन इंडस्ट्री है। साउथ कोरिया में बनने वाली वेब सीरीज का चलन वैश्विक स्तर पे देखने को मिला है।
भारत में भी यह काफी मशहूर है। के-ड्रामा के नाम से प्रचलित यह शोज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। अगर आप भी के-ड्रामा का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो आपको यह 5 शोज ज़रूर देखने चाहिए।
विंचेन्ज़ो
2021 में रिलीज़ हुआ यह शो एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस शो में सांग जून की ने एक इतालियन माफिया लॉयर की भूमिका निभाई है।
जो कि अपने होम टाउन में बिल्डिंग तोड़कर उसके नीचे गड़ा सोना निकालना चाहता है। इसमें रोमांस का तड़का भी है। इसके 20 एपिसोड नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।
ऑल ऑफ़ अस आर डेड
इसी साल रिलीज़ हुई यह सीरीज ज़ोंबी ऑउटब्रेक पर बनी है। इस सीरीज में एक स्कूल में ज़ोंबी वायरस का ऑउटब्रेक हो जाता है।
इस स्कूल में सभी स्टूडेंट्स बिना खाना पानी के फंसे हुए है। इसमें टीनएज रोमांस और हाई लेवल ज़ोंबी हॉरर को बहुत अच्छे से दिखाया गया है।
माय नेम
यह एक ज़बरदस्त एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज कि स्टोरी दर्शकों को उनके सीट से चिपकाकर रखने वाली है।
एक औरत अपने पिता कि मौत का बदला लेने के लिए एक क्राइम गैंग कि मेंबर बन जाती है। अक्टूबर 2021 में रिलीज़ हुई यह सीरीज दुनिआ में तीसरी सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली कोरियन सीरीज है।
गॉब्लिन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड
2016 में रिलीज़ हुई यह सीरीज एक मॉडर्न और हिस्टोरिकल पीरियड को मिक्स करके दिखने वाली फैंटसी सीरीज है।
इसमें एक अमर गॉब्लिन जो कि 900 सालों से ज़िंदा है और अपनी पत्नी को तलाश रहा है क्योंकि उसकी पत्नी ही उसे मार सकती है और एक ग्रिम रीपर जो अपनी यादाश्त खो चुका है, की कहानी को दिखाया गया है।
द किंग: इटरनल मोनार्क
यह भी एक फैंटसी सीरीज है जो कि मिस्ट्री से भरपूर है। यह कहानी पैरेलल वर्ल्ड के कांसेप्ट को दिखती है।
दूसरी दुनिआ से एक राजा इस दुनिआ में आता है दोनों दुनिआ में उसकी कहानी साथ साथ चलती है। इसके 16 एपिसोड हैं और यह नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।