Advertisement
BOLLYWOOD

जानिए आज किस हाल में हैं फिल्म हम आपके हैं कौन में सीढ़ी से गिरने वाली अभिनेत्री

अगर आप बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के फैन हैं तो आपने ‘हम आपके हैं कौन’ फ़िल्म ज़रूर देखी होगी। यह सलमान के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में ससे एक है। 1994 में रिलीज हुई यह फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसमे सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोनीष बहल, आलोक नाथ, अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म के गाने भी खूब फेमस हुए। ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’, ‘वाह वाह राम जी’ इत्यादि।

ऐसा ही एक गाना था ‘लो चली मैं, अपने देवर की बारात लेके’ क्या आपको याद है इसमें सलमान की भाभी ने डांस किया था और इसी गाने के तुरंत बाद सीढ़ियों से गिरकर उनकी मौत हो गयी थी। आज हम आपको बताने वाले हैं सलमान की भाभी का रोल करने वाली अभिनेत्री रेणुका शहाणे के बारे में।

    रेणुका शहाणे ने फ़िल्म में पूजा चौधरी की भूमिका निभाई है जो कि निशा (माधुरी दीक्षित) की बड़ी बहन है। पूजा की शादी प्रेम (सलमान खान) के बड़े भाई राजेश (मोनीष बहल) से होती है। प्रेम और निशा एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। पूजा उन दोनों को लेकर काफी खुश होती है और दोनों की शादी कराना चाहती है। लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर होता है। पूजा की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो जाती है।

निशा को राजेश से शादी करने का प्रस्ताव आता है और निशा उसे अपने बहन के खातिर मान लेती है। पर आखिर में राजेश को निशा और प्रेम के बारे में पता चल जाता है और वो उन दोनों की शादी करा देता है।

रेणुका ने फ़िल्म में सीधी साधी और संस्कारी बहु का किरदार अदा किया है। इस किरदार को काफी लोकप्रियता मिली थी और इस किरदार ने रेणुका को रातों रात स्टार बन दिया था। इसके बाद रेणुका ने टीवी सीरियल का रुख कर लिया था। उन्होंने ‘सैलाब’, ‘सुरभि’ और ‘अंताक्षरी’ में काम किया है। 2021 में उन्होंने ‘त्रिभंगा’ नामक मूवी को लिखा और डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर अजय देवगन और लीड रोल में काजोल हैं।

रेणुका की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी एक मराठी राइटर से हुई थी जो ज़्यादा दिन चली नही। दूसरी शादी एक्टर आशुतोष राणा से हुई। दोनों का आज एक हंसता खेलता परिवार है और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

Back to top button