Advertisement
BOLLYWOOD

बूढ़े होकर ऐसी जिंदगी बिताने को मजबूर हैं शक्तिमान के बेताल…

भारतीय टीवी मनोरंजन बहुत ही लम्बे समय से चलता चला आ रहा है। पहले रंगहीन दृश्यों के साथ भी लोग काफी पसंद करतें थे और कलरफुल दृश्य हो जाने के बाद तो लोगो के ऊपर दीवानगी छाने लगी थी।

आज हम बात करेंगे 90 के दशक का सबसे पॉपुलर और हिट शो शक्तिमान की, जोकि अपने समय का सबसे ज्यादा लुत्फ के साथ देखे जाने वाला शो था।

शक्तिमान शो की दीवानगी लोगो के सर चढ़कर दिखती थी आज तक इस शो को लोग अपनी जहन में यादों के साथ रखे हुए है।

शक्तिमान शो के मुख्य कलाकर मुकेश खन्ना थे।इन्होंने गंगाधर और शक्तिमान का रोल बड़ी ही बखूबी से सुन्दर तरीके से निभाया था।

फिर भी शो में हीरो के साथ साथ विलेन की पॉपुलैरिटी उनके बराबर की थी। शो में लीड विलेन का रोल तमराज किलविस का था।

लेकिन अपने बेहतरीन अभिनय से शो को चार चांद लगाने वाले साइंटिस्ट डॉक्टर जैकाल को लोग अभी भी याद करते है।

यह शो में अपने नए नए अविष्कारों से शैतानी ताकतों का जिंदा करते थे और शक्तिमान के सामने लड़ने के लिए तैयार रहते थे।

हर एक नए एपिसोड में यह एक सफल आविष्कार को जन्म देते थे इनके कैरेक्टर का एक फैमस डायलॉग था। यह खुद को द ग्रेट शैतान साइंटिस्ट डॉक्टर मानते हुए पावर कहते रहते थे।

असल जिंदगी में डॉक्टर जैकाल का नाम ललित परिमु था।लोग इनके रोल को लेकर इतने दीवाने थे की पावर पावर बोलते हुए नजर आया करते थे इनके नए नए अविष्कारों को देखने के लिए लोग आतुर से रहते थे।

इनके द्वारा इंवेंट किए गए शैतानों का मुख बहुत ही भयानक रहता था। जिसे देख फैंस डॉक्टर जैकाल की काफी प्रशंसा किया करते थे।

डॉक्टर जैकाल को इनके इस रोल के बाद फिल्मों से काफी ऑफर आने लगे थे। इन्होने काफी फिल्मों में काम किया था जिसमे से हम तुम पर मरते है, एजेंट विनोद, हैदर इनकी प्रमुख फिल्मों में से है आजकल तो वेब सीरीज का युग चल रहा है।

तो इन्होंने अपना यहां भी हाथ आजमा लिया है स्कैम 1992 में इनके शानदार अभिनय को काफी सराहा गया था। इन्होने अपने जीवन में सभी कैरेक्टर को बखूबी निभाया है। अब वह सब कुछ छोड़कर एक ऐक्टिंग एकेडमी चलाते है।

Back to top button