Advertisement
BOLLYWOOD

जानिए आज किस हाल में हैं “ना कजरे की धार” सॉन्ग से सबको दीवाना बनाने वाली हीरोइन

90 का दशक कई चीजों के लिए यादगार रहा है। लोगों को 90 के दशक की फिल्में, कलाकार, अभिनय एवं संगीत से विशेष प्रेम है। इसी समय एक फ़िल्म रिलीज हुई थी जो शायद आपने जरूर देखी हो, इस फ़िल्म का नाम था ‘मोहरा’।

अगर यह फ़िल्म नही याद तो कम से कम ‘टिप टिप बरसा पानी’ यह गाना तो ज़रूर ही याद होगा। इस गाने में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने सिल्वर स्क्रीन पर आग लगा दी थी। लोगों को यह जोड़ी और इसमें इनका डांस बहुत पसंद आया था।

1994 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मोहरा’ एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्म थी। यह उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

लेकिन क्या आपको याद है कि इस फ़िल्म में अक्षय और रवीना की जोड़ी के अलावा सुनील शेट्टी भी लीड रोल में थे। सुनील शेट्टी ने विशाल अग्निहोत्री का रोल निभाया था।

सुनील शेट्टी पर एक गाना भी फिल्माया गया था जो कि सुपरहिट हुआ था। इस गाने के बोल थे “ना कजरे की धार, ना मोतियों का हार”।

इस गाने में एक अभिनेत्री ने कैमियो भी किया था। इस अभिनेत्री का नाम था पूनम झावर। वैसे तो पूनम सिर्फ इस गाने में ही नज़र आई थी लेकिन इतने से समय भी उनकी सुंदरता ने सबका मन मोह लिया।

पूनम को बॉलीवुड में ज्यादा सफलता हांसिल नही हुई जिसके बाद उन्होंने साउथ की इंडस्ट्री का रुख कर लिया ।

लेकिन बात वह भी बनी नही। इसके बाद वे मुम्बई वापिस आ गयी और 2 म्यूज़िक एलबम्स में काम किया। पूनम के सारी एड कम्पनीज के लिए भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कनेक्शन्स ज़रूर बना के रखे हैं।

कभी उन्हें हाल ही में एक पार्टी में देखा गया था। कुछ सालों पहले वे अक्षय कुमार की फ़िल्म वह माय गॉड में नन के किरदार में नज़र आई थी। पूनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज भी लोग पूनम को मोहरा फ़िल्म के उस गाने के लिए याद करते हैं।

Back to top button