Advertisement
BOLLYWOOD

जानिए आज किस हाल में हैं फिल्मों में हीरो की माशूका पर गलत नजर रखने वाले रजत बेदी

90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा विलेन देखने को मिला जो कद काठी और लुक्स के मामले में हीरो को कडी को काफी टक्कर देते हुए नजर आता था।

लुक्स और कद काठी में हीरो को टक्कर देने वाले इस विलेन का नाम रजत बेदी है। उनके अभिनय ने लोगों को यह दिखा दिया कि वो अभिनय के मामलें में किसी से कम नहीं है।

उनकी कद काठी और लुक्स की वजह से उन्हें हीरो के रोल कभी नहीं मिले। निर्देशक अक्सर उन्हें फिल्मों में नकारात्मक भूमिका का ही रोल देते थे।

तो आज हम आपको रजत बेदी के बारे में बताने जा रहे है जो कभी फिल्मों में अभिनेत्रियों पर गंदी नजर रखता तथा लेकिन आज वो अभिनेता गुमनामी की जिंदगी जी रहा है।

फिल्मों से है दूर रजत बेदी

सन 2000 की शुरुआत में रजत बेदी ने कई फिल्मों में एक अमीर बाप के बिगड़ैल बेटे का किरदार निभाया और अभिनेत्रियों को उठाकर उनके साथ जबरदस्ती की।

विलेन का किरदार निभाने वाले रजत बेदी को लेकर लोगों का कहना था कि वो फिल्म के हीरो से भी ज्यादा हैंडसम दिखाई पड़ते थे। हालांकि जैसे-जैसे रजत की उम्र बढ़ती चली गयी तो उन्हें फिल्मों में काम मिलना भी बंद हो गया।

तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि 52 साल की उम्र में रजत बेदी अपना गुजारा कैसे करते हैं और किस हाल में है।

2021 में एक शख्स को कार से ठोक दिया था

साल 2021 में रजत ने काफी सुर्खियां बटोरी क्योंकि उन्होंने अपनी कार से एक शख्स को ठोक दिया था और जिस वजह से से उसकी मौत हो गयी थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रजत जब भी फिल्म निर्देशक के घर पर फिल्मों में काम मांगने जाते हैं तो निर्देशक उन्हें पहचानने से भी मना कर देते हैं।

इसी कारण अब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुमनामी की गलियों में खो गए है। रजत बेदी आखिरी बार फिल्म 2016 में कन्नड फिल्म जग्गू दादा में काम करते हुए दिखाई दिए थे।

बॉलीवुड में रजत बेदी एक समय में लोगों के चहेते विलेन में शुमार थे उन्होंने करीब 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन अब लोग उनको भुला चुके हैं।

वो आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म जानलेवा ब्लैक ब्लड में काम करते हुए दिखाई दिए थे। यह फिल्म 2012 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश खन्ना और रति अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

रजत के निजी जिंदगी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने उन्होंने मोनालिसा बेदी से शादी की है और इस कपल के 2 बच्चे हैं। मोनालिसा बेदी अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी की बहन है।

Back to top button