Advertisement
BOLLYWOOD

जानिए आज किस हाल में हैं फिल्म तिरंगा में देश को मिसाइल से उड़ाने का प्लान बनाने वाले विलेन

बॉलीवुड में ऐसा कई बार हुआ है कि किसी एक्टर ने बहुत कम समय के लिए काम किया हो लेकिन बहुत ही मशहूर हो गया हो। ऐसी सितारे अक्सर अपने अभिनय से लोगो का दिल जीता करते है।

बॉलीवुड में तो ऐसा भी हुआ है की कम समय से काम करने वाला अभिनेता ज्यादा मशहूर हो गया है बजाय उनके, जो सालों साल से बॉलीवुड में काम कर रहे है।

ऐसी ही कलाकार की श्रेणी में आते है दीपक शिर्के, वही दीपक शिर्के जिन्होने सिर्फ एक फिल्म से बहुत नाम कमा लिया था।

दीपक ने फिल्म तिरंगा में प्रलायनाथ गुंडा का रोल निभाया था, और इससे ये उतने फेमस हो गए थे की आज भी उन्हे इसी नाम से जाना जाता है।

हालांकि इतने मशहूर होने के बाद भी दीपक तिरंगा फिल्म करने के बाद आचनक से गायब हो गए थे। दीपक ने अबतक जितनी भी फिल्में की है उन सब में उन्होंने ज्यादातर विलेन का रोल ही निभाया है।

लेकिन तिरंगा के प्रलयनाथ का किरदार निभाने के बाद मानो उन्हें अलग ही सफलता और लोकप्रियता मिल गई थी। इस फिल्म में हीरो का किरदार नाना पाटेकर और राजकुमार ने निभाया था।

दीपक ने तिरंगा के अलावा इश्क और दाग द फायर जैसी फिल्मों के भी विलेन का किरदार निभाया हैं। और दोनो ही फिल्मों में उन्होंने अपने किरदार में मानो जान डाल दी थी।

तिरंगा फिल्म में नजर आने के बाद दीपक और भी एक दो फिल्म में दिखे लेकिन उनके उन्हे कुछ खास पहचान नही मिली, और वो धीरे धीरे गायब होते चले गए।

साल 2016 के बाद दीपक कभी भी फिर बॉलीवुड में नजर नही आए और आज किसी को भी नही पता है कि वो कहा गए या अभी कहा है, यहां तक की कुछ लोगो का ये कहना है कि 2016 में ही वो चल बसे।

लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है की वो हमे छोड़ कर जा चुके है। लोग अबतक भ्रम में है की आखिर दीपक अभी कहां और किस हाल में है, और क्या कर रहे है।

लेकिन किसी को उनके बारे में कुछ नही पता है। हालांकि अबतक उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया हैं, उन सभी ने लोगो के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है।

Back to top button