Advertisement
BOLLYWOOD

आज इस हाल में आ गए हैं फिल्मों में मासूम लोगों की संपत्ति को कब्जाने वाले खूंखार विलेन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर वर्ष अनेकों फिल्मे बनती है कुछ हिट हो जाती है तो कुछ फ्लॉप रह जाती है। फिल्म का हिट होना सिर्फ अभिनेता या अभिनेत्री पर ही निर्भर नहीं करता है।

बल्कि फिल्म के विलेन का इसमें बहुत बड़ा हाथ होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक विलेन ने शानदार अभिनय किया है।

कुछ विलेनो के नाम और पहचान लोगों के दिलों पर बस जाती है।उसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर विलेन तेज सप्रू का भी व्यक्तित्व है।

इन्होंने अपने फिल्मी जीवन में विभिन्न रोल निभाए है। इनका पुलिस इंस्पेक्टर वाला रोल हो या विलेन वाला सबमें बखूबी अभिनय किया हुआ है।

इन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया हुआ है। अनुभव की कोई कमी नही है। इनकी बहुत सी फिल्मे सुपर हिट भी रही है।

जैसे कि लापरवाह, राजपूत, हम से है जमाना, सिर्फ तुम, बिल्ला नंबर 786, डोली सजा के रखना , जल्लाद, तूफान, इंसाफ मैं करूंगा, मोहरा, त्रिदेव , साजन आदि फिल्मे हिट रही है।

तेज का जन्म 5 अप्रैल 1955 में मुंबई शहर में हुआ था इनके पिता जी का नाम डी. के. सप्रू जो कि बॉलीवुड के मशहूर कैरेक्टर आर्टिस्ट थे। डी.के. सप्रू जी ने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया हुआ था तेज की मां हेमावती जी थी।

तेज सप्रू जी ने पहली बार बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम वर्ष 1965 में आई फिल्म शाहिद में किया था इसी फिल्म में इनके पिताजी भी मौजूद थे।

इसके बाद तेज सप्रू जी ने वर्ष 1979 में फिल्म ‘सुरक्षा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। डेब्यू फिल्म में इन्होनें जैकी का रोल किया था।

इस रोल के बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा इन्होंने अपने मजबूत इरादों और मेहनत से एक के बाद एक फिल्मे करते चले गए।

इन्होंने अपनी कलाकारी से हर दिन दर्शकों को अपने अभिनय का दीवाना बनाते चले गए इनके फैंस इनको नाम से भले ना जानते हो लेकिन इनके द्वारा निभाए गए रोल को फैंस कभी नही भूलते है।

तेज सप्रू की 2 बहने भी है जोकि बॉलीवुड से ही जुड़ी रहती है प्रीती सप्रू तथा रीमा राकेश नाथ इनकी बहनों के नाम है इनकी पत्नी धनलक्ष्मी सप्रू ने बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखी हुई है।

Back to top button