क्रिकेट जगत के इन 5 खिलाड़ियों ने तलाकशुदा लड़कियों से शादी कर सबको किया है हैरान
भारतीय क्रिकेट टीम के इंडिया में करोड़ो फैन्स हैं। लोगों को भारतीय क्रिकेटरों से बहुत प्यार है। वे केवल उनके खेल में ही नही बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी रुचि रखते हैं।
कई क्रिकेटर अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं।
आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसे ही 5 क्रिकेटर के बारे में जिन्होंने तलाकशुदा महिलाओं से शादी की है। इनमे से कुछ का रिश्ता अभी भी कायम है और कुछ अपने रास्ते अलग कर चुके हैं।
शिखर धवन
भारत के सलामी बल्लेबाज शिकार धवन ने साल 2022 में अपने से 10 साल बड़ी आयेशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा उस वक़्त अपने पिछले पति से तलाक ले चुकीथी।
आयशा की 2 बेटियां भी थी। शिखर और आयशा की शादी के 10 साल बाद पिछले साल उन्होंने मतभेदों के चलते तलाक ले लिया। बता दे कि आयशा और शिखर का एक बेटा ज़ोरावर है।
वेंकटेश प्रसाद
भारतीय टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद ने भी एक तलाकशुदा महिला से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम जयंती है।
जयंती से वेंकटेश की मुलाकात अनिल कुंबले के ज़रिए हुई थी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। साल 1996 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। दोनों की जोड़ी अभी तक सलामत है।
अनिल कुंबले
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने साल 1999 में चेतना से शादी की थी। चेतना पहले से तलाकशुदा थीं और उनकी बेटी भी थी।
अब ये कपल एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। और इनकी बेटी भी इन्ही के साथ रहती है।
मुरली विजय
भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय की प्रेम कहानी फिल्मी अंदाज की है। दरअसल मुरली विजय का प्रेम प्रसंग अपने ही साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता वंजार के साथ था।
जब दिनेश को इस अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने निकिता को तलाक दे दिया। फिर मुरली और निकिता ने शादी कर ली।
निकिता उस वक़्त प्रेग्नेंट थी। मुरली ने निकिता और उनके बच्चे दोनों को अपना लिया।
मोहम्मद शमी
भारतीय टीम का तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने हसीन जहाँ से शादी की थी। हसीन की इससे पहले एक शादी और हो चुकी है जिससे उन्हें एक बेटी भी है।
हसीन को शमी ने आईपीएल में देखा था जहाँ हसीन चीयरलीडर हैं। वही से दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ी और दोनों ने निकाह भी किया।
हालांकि यह रिश्ता ज़्यादा दिनों तक चला नही और अब दोनों अलग रह रहे हैं।