Advertisement
BOLLYWOOD

इन 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड अभिनेताओं को छोड़ क्रिकेटर्स संग की है शादी

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बहुत पुराना है। हम कई बार बॉलीवुड अभिनेत्रियों और क्रिकेटर्स के बीच रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में सुनते हैं। कभी कभी ये खबरें सिर्फ अफवाहें बनकर रह जाती हैं लेकिन कुछ खबरें सच भी होती हैं। आज हम जानने वाले हैं बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच ऐसे ही रिश्तों को।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। जिन्होंने भारत टीम के रन मशीन विराट कोहली से शादी की है जो भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। विराट और अनुष्का 2013 में एक एडवर्टिजमेंट की शूटिंग के दौरान मिले थे और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 2017 में दोनों ने इटली में शादी कर ली। दोनों एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

हेज़ल कीच

हेज़ल कीच ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की है। युवराज और हेज़ल ने लगभग 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 2016 में शादी कर ली। हेज़ल ने फ़िल्म ‘बॉडीगार्ड’ में करीना की दोस्त की भूमिका निभाई थी।

नताशा

बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा को भारतीय टीम के आल राउंडर हार्दिक पांड्या से प्यार हो गया। दोनों रोमांटिक अफेयर में इंगेज्ड हैं और दोनों को एक बेटा भी है।

संगीता बिजलानी

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने भारत के तत्कालीन कप्तान मो. अज़हरुद्दीन से शादी की थी। लेकिन यह ज़्यादा समय तक टिक नही पायी। 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें की संगीता अज़हर की दूसरी पत्नी थीं।

सागरिका घाटगे

शाहरुख खान की सुपरहिट फ़िल्म ‘चक दे इंडिया’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सागरिका घाटगे को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ज़हीर खान से पाया हो गया। दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे से शादी रचाई।

गीता बसरा

भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह को भी बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से प्यार हो गया और दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। गीता बसरा ने जन्नत और द ट्रेन जैसी फिल्मो में अभिनय किया है।

Back to top button