Advertisement
BOLLYWOOD

भोजपुरी इंडस्ट्री की इन 7 अभिनेत्रियों ने अपनी अदाओं से लोगों को बना रखा है पूरी तरह दीवाना

भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड और टॉलीवुड के अलौक एक और इंडस्ट्री फेमस है वो है भोजपुरी सिनेमा। भोजपुरी सिनेमा से तो आप वाकिफ ही होंगे। बिहार और झारखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित यह इंडस्ट्री पूरे भारत मे लोकप्रिय है। आज हम आपको मिलान वाले हैं इन्ही भोजपुरी फिल्मों की 7 खूबसूरत अदाकाराओं से जिन्होंने ने अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बना के रखा है।

अक्षरा सिंह

      अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा के शायद ही ऐसी कोई भोजपुरी फ़िल्म हो जो हिट न हुई है। बिग बॉस के 15 वें सीजन में कंटेस्टेंट बनने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गयी है। अक्षरा ने ‘पवन राजा’, ‘सत्या’ और ‘दिलवाला’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने कई हिंदी धारावाहिक में काम किया है। ‘रहना है तेरी पलको की छांव में’ में आम्रपाली ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

उन्होंने 2014 में भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहौआ के साथ के फिल्में की हैं।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी का रियल नाम साबिहा शेख है लेकिन भोजपुरी सिनेमा में वे झटका क्वीन के नाम से ज़्यादा फेमस हैं। रानी ने ‘ससुर बड़ा पैसावाला’, ‘सीता’ और ‘रानी न. 786’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

निधि झा

निधि झा को आपने कलर्स टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘बालिका वधू’ में देखा होगा। निधि ने 2016 में पवन सिंह की फ़िल्म ‘गदर’ से अपना भोजपुरी डेब्यू किया था। उनकी खूबसूरती के भोजपुरी सिनेमा में चर्चे हैं।

काजल

काजल लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं और उनके नाम को हर कोई पहचानता है। काजल ने 2011 में भोजपुरी सिनेमा में काम करना शुरू किया था। काजल आज भी उतनी ही सुंदर है जितनी 10 साल पहले थी और उनका जादू अभी भी बरकरार है।

अंजना सिंह

अंजना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी धारावाहिक से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘फौलाद’ से सिनेमा में डेब्यू किया। फिर अंजना सिंह ने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

मोनालिसा

मोनालिसा अब हिंदी सीरियल में नज़र आ रही है। लेकिन इससे पहले वे भोजपुरी सिनेमा की जान थी। मोनालिसा को बिग बॉस में आने के बाद बहुत फेम मिला। मोनालिसा का असली नाम अंतर बिस्वास है। मोनालिसा उनका स्टेज नेम है। हाल ही में मोनालिसा ने ‘नज़र’ में डायन का रोल किया था।

Back to top button