Advertisement
BOLLYWOOD

इन पांच अभिनेत्रियों ने सुसाइड करके सबको कर दिया था हैरान, आज भी अनसुलझे हैं मौत के रहस्य

फ़िल्म इंडस्ट्री की चका चौंध इतनी ज्यादा है कि यह पता लगा पाना बहुत मुश्किल है कि कौन अपनी ज़िंदगी मे खुश हैं और कौन दुखी। दूर से बहुत खुश दिख रहे एक्टर एक्ट्रेस की ज़िंदगी मे भी बहुत दुख छिपा होता है, तभी तो उनको छोटी उम्र में सुसाइड जैसा बड़ा फैसला लेना पड़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने छोटी उम्र में सुसाइड कर लिया और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

1. प्रत्यूषा

प्रत्युषा बनर्जी फेमस टीवी सीरियल बालिका वधु में नज़र आई थी। यह सीरियल दर्शको को बहुत पसंद आई थी।इस सीरियल में प्रत्युषा आनंदी के किरदार में नज़र आई थी। आपको बता दे कि प्रत्यूषा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया था, उस वक्त वह महज 25 वर्ष की थी।1 अप्रैल 2016 को एक्ट्रेस अपने रूम के पंखे से लटकी मिली थी।डॉक्टर के पास ले जाने के बाद भी एक्ट्रेस की जान न बच पाई थी। इस केस में उनके बॉयफ्रेंड पर शक गया था लेकिन बाद में सवाल जवाब के बाद वह छूट गए थे।

2. दिव्या भारती

दिव्या भारती बहूत ही छोटी उम्र में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस थी। इस खुबशुरत एक्ट्रेस ने भी सुसाइड कर लिया था। एक्ट्रेस ने महज तेरह साल कि उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी। आपको बता दे कि एक्ट्रेस ने 1993 में सुसाइड कर लिया था।

एक्ट्रेस की मौत उनकी अपार्टमेंट के बिल्डिंग से नीचे गिरने से हुई थी। क़ई रिपोर्ट्स का मानना है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया था मगर क़ई का यह भी मानना है कि उनका मर्डर हुआ था। आपको बता दे कि आज तक यह गुत्थी सुलझ नही पाई है।

3. नफिसा जोसेफ

एक्ट्रेस नफिसा जोसेफ मुम्बई के बांद्रा स्थति फ्लैट में फंदे से लटके पाई गई थी। आपको बता दे की एक्ट्रेस ने 28 जुलाई 2004 को सुसाइड कर लिया था। जब एक्ट्रेस की मौत हुई तब वह महज 26 वर्ष की थी।

4. जिया खान

 

एक्ट्रेस जिया खान ने 25 वर्ष की उम्र में सुसाइड कर लिया था। आपको बता दे कि एक्ट्रेस अपने घर मे फंदे से लटके पाई गई थी। एक्ट्रेस ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमे उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इसकी वजह बताया था।

Back to top button