इन 3 बॉलीवुड सितारों के बच्चों की मौत खबर ने हर जगह मचा दी थी सनसनी
वैसे तो बॉलीवुड सितारों की ज़िंदगी लाइमलाइट से भरी हुई होती है और उनका परिवार भी ऐशोआराम की ज़िंदगी जीत है। लेकिन वो कहावत है ना कि समय के आगे किसी की नही चलती।
जीवन और मृत्यु को किसी भी धन, संपदा या शक्ति से नियंत्रित नही किया जा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ इन सितारों के साथ भी जिनकी संताने उन्हें बहुत ही कम उम्र में छोड़कर चली गयी।
जगजीत सिंह
जगजीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने ग़ज़ल गायक हैं जिन्होंने अपनी जादुई आवाज़ से लोगों के दिलों पर राज किया। इनकी पत्नी चित्रा भी गायिका थी। इनका एक बेटा विवेक था।
विवेक सिंह की मौन एक कार एक्सीडेंट के दौरान हो गयी थी जिससे दोनों को गहरा सदमा पहुंचा। जगजीत सिंह की पत्नी चित्र ने अपने बेटे को खोने के बाद तो गाना ही छोड़ दिया था।
कबीर बेदी
कबीर बेदी को उनकी विलन की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। कबीर बेदी के बेटे का नाम सिद्धार्थ बेदी था। सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ पढ़ाई के दौरान डिप्रेशन में चला गया था।
डिप्रेशन इतना ज्यादा बढ़ गया था कि सिद्धार्थ को सिज़ोफ्रेनिया नामक बड़ी बीमारी हो गयी थी। उन्होंने अपने बेटे का काफी इलाज़ करवाया लेकिन कोई फायदा नही हुआ।
आखिर में मात्र 26 साल की उम्र में कबीर के बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद कबीर बेदी पूरी तरह से टूट गए थे।
आशा भोंसले
आशा भोंसले के नाम से कौन वाकिफ़ नही है। आशा भोंसले बॉलीवुड की महान गायिकाओं में से एक हैं। आशा जी ने दो शादियां की हैं। इनकी पहली शादी से इन्हें 3 बच्चे हुए। 2 बेटे और 1 बेटी।
बेटी का नाम वर्षा था। वर्षा की शादी स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केन्करे से हुई थी। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक चली नही और दोनों अलग हो गए। इसके बाद बर्षा मुम्बई आकर अपनी माँ के साथ रहने लगी। 56 साल की उम्र ने वर्षा ने खुद को गोली मार ली थी।
समय और परिस्थितियों के आगे अक्सर लोग ज़िन्दगी की जंग हार जाते हैं। जिंदगी जीने के लिए डटकर लड़ना पड़ता है।