बॉलीवुड की ये 4 अभिनेत्रियां विलेन का रोल निभाकर कर चुकी हैं लोगों को दंग
वैसे तो लोग फिल्मों में हीरो और हेरोइन को देखने जाते हैं लेकिन कभी कभी कुछ नेगेटिव किरदार भी दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। इसमे सिर्फ खलनायक ही नही बल्कि खलनायिकाएँ भी शामिल हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही बॉलीवुड की 4 उम्दा अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपने नकारात्मक किरदार से लोगों का दिल जीता
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में आयी फ़िल्म ‘ऐतराज़’ में विलेन का किरदार निभाया था। इसमे प्रियंका ने अमरीश पुरी की पत्नी सोनिया रॉय का रोल किया है जो कि राज मल्होत्रा(अक्षय कुमार) का शारीरिक शोषण करती हैं।
राज सोनिया पर मुकदमा दायर करता है और अपनी पत्नी प्रिया(करीना कपूर) की मदद से जीत जाता है। सोनिया बाद में आत्मा हत्या कर लेती है। प्रियंका को इस किरदार के लिए आलोचकों से खूब वाहवाही मिली थी।
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन की सुपरहीरो मूवी सीरीज कृष की तीसरी कड़ी ‘कृष 3’ में विलेन की भूमिका निभाई थी। इसमे कंगना ने रूम बदलने वाले म्युटेंट का रोल किया है जो कृष्णा (ऋतिक रोशन) को धोखा देती है। इस फ़िल्म में कंगना के कॉस्ट्यूम और लुक को काफी सराहा गया था।
बिपाशा बसु
साल 2003 में आई जॉन अब्राहम की डेब्यू फ़िल्म ‘जिस्म’ में बिपाशा बसु ने नेगेटिव रोल किया है। बिपाशा ने सोनिया खन्ना नाम का किरदार किया है जो पैसे के लिए किसी भी हद्द तक जा सकती है। सोनिया पहले अपने पति और बाद में जॉन का भी कत्ल कर देती है। इस फ़िल्म ने अपने इरोटिक दृश्यों के कारण दर्शकों का साफ ध्यान खींचा
काजोल
अपने रोमांटिक किरदारों के लिये मशहूर काजोल ने 1997 में आई फ़िल्म ‘गुप्त’ में अपने नेगेटिव किरदार से सभी को चौंका दिया था। काजोल ने इस मूवी में यश दीवान नाम का रोल किया है। इस मूवी के लिए काजोल को नेगेटिव रोल के लिए फ़िल्मफ़ेअर बेस्ट परफॉरमेंस अवार्ड भी मिला था।